शिओमी ने बनाया नया रिकॉर्ड, बेचे 10 करोड़ फ़ोन

Xiaomi

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शिओमी ने दवा किया है की उसने भारत में नया रिकॉर्ड बनाया है| mi ने भारत में अब तक 10 करोड़ स्मार्टफोन्स बेचे  हैं| Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने कहा है कि भारत में अब तक Xiaomi ने 100 मिलियन स्मार्टफोन्स बेचे हैं|

मनु जैन ने कहा है, ‘Xiaomi India के लिए यह बेहद खास मौका है|  भारत में हमारी उत्पत्ति से अब तक लाखों Mi Fans द्वारा दिया जाने वाला प्यार है| कई ऐसे ब्रांड्स हैं जो भारत में mi से पहेल आए हैं, लेकिन फिर भी वो हमसे काफी पीछे हैं’

Xiaomi

थैंक यू फैंस! :Xiaomi

मि इंडिया के डायरेक्टर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है| साथ ही इन्होने ने ये वादा किया है की आगे भी वो प्रोडक्ट, आफ्टर सेल और रीटेल पर हार्ड वर्क किया जा रहा है ताकि कस्टमर्स को बेहतरीन अनुभव मिलता रहे|

Facebook Dating launched in over 20 countries: Know unique features of the dating app

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से Xiaomi के स्मार्टफोन्स भारत में काफी पॉपुलर हो रहे हैं और इनकी बिक्री भी काफी हो रही है|  इसी के बदौलत कंपनी भारत में लगातार आठ तिमाही से भारत में स्मार्टफोन सेग्मेंट में नंबर-1 है| Xiaomi ने कहा है कि 2019 की दूसरी तिमाही में Redmi 6A और Redmi Note 7 Pro बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स रहे हैं|  IDC 2019 की रिपोर्ट के हवाले से कंपनी ने बताया है कि जुलाई 2014 की तीसरी तिमाही से लेकर जुलाई 2019 तक कंपनी ने देश भर में 10 करोड़ स्मार्टफोन्स बेच दिए हैं|

स्मार्टफोन के बाद अब Xiaomi ने भारत में स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स और टीवी पर ध्यान देना शुरू कर दिया है| धीरे धीरे कंपनी ने कई स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं| इसी महीने कंपनी एक बार फिर से भारत में स्मार्ट होम डिवाइस को लेकर एक इवेंट आयोजित कर रही है जहां कई स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे|

टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
Xiaomi ने बनाया नया रिकॉर्ड, भेचे 10 करोड़ फ़ोन-Youth Express
Article Name
Xiaomi ने बनाया नया रिकॉर्ड, भेचे 10 करोड़ फ़ोन-Youth Express
Description
mi ने भारत में अब तक 10 करोड़ स्मार्टफोन्स बेचे  हैं| Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इस बात की जानकारी दी है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER