यूएस ओपन 2019: महिला एकल खिताब इनके बीच होगा

यूएस ओपन

यूएस ओपन 2019 टेनिस कप महिला एकल के फाइनलिस्ट कनाडा की 19 वर्षीय बियांका एंड्रीस्कू एवं महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स है। पूर्व नंबर वन सेरेना विलियम्स का मुकाबला पहली बार यूएस ओपन खेल रही कनाडा की बियांका एंड्रीस्कू से होगा। दिलचस्प बात यह है कि बियांका एंड्रीस्कू सेरेना को अपना आदर्श मानती हैं। और उन्हीं से उनका पहला फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

बियांका एंड्रीस्कू का सेमीफाइनल मुकाबला

Us open

कनाडा की 19 साल की टेनिस प्लेयर बियांका एंड्रीस्कू ने एक बेहद कड़े मुकाबले में बेलिंडा बेनसिच को मात देकर यहां जारी यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। एंड्रीस्कू ने दो सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड की बेनसिच को 7-6 (7-3), 7-5 से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का सामना करने के लिए काफी उत्सुक हैं।

मैच के बाद एंड्रीस्कू ने कहा, ‘मैंने जितनी भी मेहनत की है मुझे इस साल उसका लाभ मिला है। यह सब मेरे लिए ऑकलैंड में शुरू हुआ था, लेकिन इंडियन वेल्स में मुझे महसूस हुआ कि मैं बड़े मैच जीत सकती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘सेरेना मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहीं हैं और मैं कोर्ट पर उनका मुकाबला करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।’

सेरेना विलियम्स का सेमी फाइनल मुकाबला

Us open

सेरेना ने अपने सेमीफाइनल मैच में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात देकर 10वींं बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची। वह अपने बेहतरीन करियर में 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का प्रयास कर रही हैं। अगर वह इस बार यूएस ओपन का खिताब जीत जाती हैं तो महिला एकल वर्ग में मार्गरेट कोर्ट के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

बीबीसी के अनुसार, यह मुकाबला दो घंटे और 12 मिनट तक चला। एंड्रीस्कू पहली बार इस टूर्नमेंट में हिस्सा ले रही हैं और वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं। फाइनल में कनाडाई खिलाड़ी का मुकाबला 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना से होगा।

2018 यूएस ओपन का खिताब सेरेना विलियम्स के नाम

वहीं पिछले वर्ष 2018 यूएस ओपन में सेरेना विलियम्स ने जीत हासिल की थी। उन्होंने नाओमी ओसाका को लगातार दो सेटो में पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया था। एक घंटे उन्नीस मिनट तक चले इस मुकाबले को सेरेना विलियम्स ने 6-2, 6-4 से जीता था।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER