ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न एक बार फिर अपनी रंगीनमिजाजियों के चलते चर्चा में आए हैं। शेन वॉर्न इन दिनों लंदन में हैं। और वह एशेज सीरीज में कॉमेंट्री का लुत्फ ले रहे हैं। इस बीच एशेज सीरीज में कुछ दिन का ब्रेक हुआ तो वॉर्न लंदन के अपने घर में पार्टी करते हुए नजर आए।
इंग्लैंड के अखबारों और न्यूज वेबसाइट्स में वॉर्न की इन तस्वीरों पर चर्चा खूब हो रही है। पड़ोसियों के अनुसार वॉर्न सेक्स पार्टी कर रहे थे। इस दिग्गज लेग स्पिनर का लंदन में अपना एक घर है और यहीं पर वह अपनी गर्ल फ्रेंड और दो सेक्स वर्कर्स के साथ दिखाई दिए।
ब्रिटेन की समाचार वेबसाइट की एक खबर के मुताबिक, ‘शेन वॉर्न अपने लंदन के इस घर में अपनी गर्ल फ्रेंड और दो अन्य लड़कियों के साथ देखे गए। बाद में वॉर्न की गर्ल फ्रेंड के अलावा अन्य दो लड़कियों की पहचान प्रफेशनल सेक्स वर्कर्स के रूप में हुई है।
शेन वॉर्न ने पार्टी के दौरान घरों की खिड़कियों को खुला छोड़ दिया था। जब तेज आवाज़ से पड़ोसियों को परेशानी हुई तब उन्होंने उनके घर का रुख किया। और पाया कि वार्न अपनी रंगमिजाजी में डूबे हुए थे।
द सन ने एक चश्मदीद के हवाले से छापा है,
‘शेन वॉर्न अपने घर पर जबर्दस्त पार्टी कर रहे थे। उन्होंने अपने घर की खिड़की भी खुली छोड़ी हुई थी ताकि लोग आवाजें सुन सकें। आवाज इतनी तेज आ रही थी कि पड़ोसियों की नींद तक खुल गई और दो घंटे के बाद वॉर्न के घर से दो लड़कियां बाहर निकली जिन्हें उनकी कथित प्रेमिका छोड़ने गई।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक जो दो कॉल गर्ल्स शेन वॉर्न के घर आई थी उसमें से एक की उम्र महज 19 साल की थी, वहीं दूसरी लड़की 27 साल की थी।
अपने घर से बाहर नंगे पांव ही गए शेन वॉर्न ।शेन वॉर्न की फोटो भी सामने आयी है जिसमें वो नंगे पांव ही गैराज में दिख रहे हैं।
लेग स्पिनर शेन वॉर्न पहले भी फंसे हैं विवादों में
बता दें शेन वॉर्न पहले भी ऐसे मामलों में फंस चुके हैं। सेक्स स्कैंडल की वजह से उनकी पहली शादी भी टूट चुकी है। यही नहीं उन्हें ऑस्ट्रेलिया की उप कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा था। साल 2000 में उनका एक ब्रिटिश नर्स के साथ अवैध रिश्ते का खुलासा हुआ था जिसके बाद उनका पत्नी सिमॉन से तलाक हो गया था।
हालांकि शेन वॉर्न खुल कर अपने रांगमिजाजी की बात करते है। उन्होंने यहां तक कहा है कि वे अब तक सैकड़ों महिलाओं के साथ हमबिस्तर हो चुके हैं लेकिन कुछ ही बार पकड़े गए हैं।

