आज हम टीवी के उस शो के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने साल 2006 में हर किसी के दिल एक खास जगह बना ली थी। बता दे कि अब यह शो काफी लम्बे समय बाद टीवी पर वापसी कर सकता है। हालांकि ये बात अलग है कि इस बार इस शो में कई नए किरदार भी नजर आ सकते है। गौरतलब है कि पहले सीजन में इस शो के चार सौ चालीस एपिसोड शूट किए गए थे। जिसके बाद यह शो ऑफ एयर कर दिया गया था। ऐसे में अब इस शो के सीजन 2 को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस शो के पहले सीजन में राजीव खंडेलवाल और प्रियंका बस्सी लीड रोल में नजर आएं थे।
लम्बे समय बाद टीवी पर वापिस आ सकता है यह शो..
बहरहाल हम यहाँ किसी और शो की नहीं बल्कि लेफ्ट राइट लेफ्ट की बात कर रहे है। जिसके पहले सीजन में आपको टीवी के कई प्रसिद्ध चेहरे देखने को मिले थे। वही अगर खबरों की माने तो इस शो के दूसरे सीजन में हर्षद चोपड़ा, अर्जुन बिजलानी और सनाया ईरानी लीड रोल में नजर आ सकते है। यहाँ तक कि इन तीनो की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। इस तस्वीर में ये तीनो ही यूनिफार्म में नजर आ रहे है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस शो का दूसरा सीजन जल्दी ही छोटे परदे पर देखने को मिल सकता है।
बता दे कि अर्जुन बिजलानी फ़िलहाल कलर्स टीवी पर आने वाले डांसिंग शो को होस्ट कर रहे है। इसके इलावा हर्षद चोपड़ा इससे पहले बेपनाह सीरियल में नजर आएं थे। वही अगर सनाया ईरानी की बात करे तो काफी समय से उनका कोई भी शो टीवी पर नहीं आया है। बता दे कि इस शो के लम्बे समय बाद टीवी पर वापसी करने को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है। “दोस्तों क्या आप इस शो को देखने के लिए उत्साहित है या नहीं, ये हमें जरूर बताईएगा।”



