‘City of Joy’ यानि कोलकाता शहर में मोबाइल टेलीकॉम में नए बदलाव आरहे है। अपनी ट्रॉम, पीली टैक्सियों और ब्रिटिश एरा की इमारतों वाले ओल्ड वर्ल्ड चार्म को जीता कोलकाता शहर, 4G सर्विस के साथ मॉर्डन अपग्रेड ले चुका है। Airtel 4G सेवाओं की विस्तार योजना के तहत, कोलकाता में भी 4G सेवाओं को अधिक सक्षम कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने धीरे -धीरे 3G सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है,इससे 4g सेवा और भी मजबूत बन जाएगी| वही मौजूदा 3G ग्राहक मुफ्त में अपना सिम 4G में अपग्रेड कर सकते हैं।
City of Joy में 4G सर्विस के फायदे
एयरटेल कंपनी ने सिर्फ 4g नेटवर्क के ही नहीं बाकि L900 टेक्नॉलजी को भी कोलकाता में लाया है| अब आप सोच रहे होंगे की क्या है ये L900 टेक्नॉलजी तो चलिए आपको बता दे इसके बारे में-
टेलिकॉम कम्पनी Airtel ने ‘City of Joy’ यानि कोलकाता शहर में 4G के साथ ही कई सर्कल्स में अपनी L900 टेक्नॉलजी का सहारा लिया है। किसी भी शहर की तरह यहां भी कुछ इलाकों में कमजोर नेटवर्क की समस्या आडे आती है। Airtel की L900 टेक्नॉलजी का फायदा ये है कि इसके जरिए यूजर्स को भीड-भाड वाली जगहों, बेसमेंट, बाजार, दफ्तर, मॉल या फिर ऐसे निर्माण जहां की दीवारें मोटी होती हैं, हर जगह बेहतरीन नेटवर्क का फायदा मिलेगा और कॉल ड्रॉप या कमजोर नेटवर्क की समस्या से निजात मिलेगी।
बता दे कोलकाता में 4G सर्विस आने के बाद यह लोग भी तेज़ी से काम कर सकेंगे| अगर सरल शब्दों में कहे तो अगर स्मार्ट फ़ोन होने के बाद भी स्मार्ट नेटवर्क न हो तो काम कैसे बनेगा| ऐसे में स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाता है हाई स्पीड 4G नेटवर्क -जिसके जरिए यूजर को मिलती है अच्छी वॉइस क्वालिटी, HD वीडियो कॉल्स, सोशल मीडिया और नई- नई ऐप्स का इस्तेमाल, वीडियो अपलोडिंग और डाउनलोडिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉन्फ्रेंस कॉल या वीडियो चैट। पर्सनल यूज हो या फिर ऑफिस वर्क, हर काम के लिए स्ट्रॉन्ग डेटा की ज़रूरत होती है| 4G सर्विस की इसी जरूरत को समझते हुए Airtel ने कोलकाता (City of Joy) में 4G सेवाओं को बढावा दिया है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


