वैसे तो इंटरनेट कुछ लोगों के लिए अच्छा नहीं होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एक वरदान के रूप में साबित हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही एक वीडियो जिसमें एक रानू मंडल नाम की औरत ने एक गाना गाया जो कि अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर बैठकर गाना गाकर अपनी रोज़ी- रोटी कमाती हैं।
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की रहने वाली 55 साल की रानू मारिया मंडल का नाम भी इसी कड़ी में जुड़ चुका है। बता दें कि सोशल मीडिया पर रानू मंडल के गाने का एक वीडियो किसी ने शेयर कर दिया था। जिसको देखते ही देखते लोग रानू की आवाज़ के दीवाने हो चुके हैं। जिन्हें अब म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया अपने साथ काम करवाना चाह रहे हैं।
हिमेश रेशमिया की आने वाली हैप्पी हार्डी एंड हीर के गाने तेरी मेरी कहानी गाना के लिए हिमेश ने रानू को चुना है। इस गाने में हिमेश रेशमिया रानु मंडल के साथ यह गाना स्टूडियो में शूट करते नजर आ रहे हैं।
हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दर्शाया है कि रानू मंडल उनके एक सिंगर के रूप में नजर आने वाली हैं।
इस आईपीएल स्टार ने टी-20 मैच में शतक के साथ चटकाया 8 विकेट
हिमेश ने बताया कि सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम लाइफ में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत देना। उन्होंने मुझे यह भी बताया था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करना और आगे बढ़ाना।
रानु मंडल लता मंगेशकर के गानों को गा कर अपनी रोजी-रोटी चलाती थीं। हाल ही में एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना…..एक प्यार का नगमा है, गीत रानू ने गाई थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद से उनकी किस्मत पलट गई और उन्हें बहुत सारे सिंगिंग ऑफर आने लगे। रानू बहुत जल्दी एक बॉलीवुड के रूप में नजर आने वाली हैं।
मुंबई के रहने वाले बबलू मंडल से रानू मंडल ने मुंबई में शादी कर ली थी। पति की मौत के बाद उनका कोई भी नहीं था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से कोई भी उनकी खोज खबर नहीं लेता है। रानू मंडल अपनी मौसी के घर में रहती हैं। इनके अलावा उनका वहां पर कोई भी नहीं है।


