सुनील गावस्कर ने बताया कि किसने शुरू किया विराट और रोहित के बीच मतभेद का विवाद

सुनील गावस्कर ने बताया

ये तो सब जानते है कि जब से वर्ल्ड कप खत्म हुआ है, तब से विराट और रोहित के बीच मतभेद होने की खबरें खूब चर्चा में है। ऐसे में अब सुनील गावस्कर ने इन दोनों के मतभेद को लेकर एक बड़ी बात कही है। जी हां सुनील गावस्कर ने बताया कि वह जानते है कि वास्तव में यह विवाद कहा से शुरू हुआ। अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि यह विवाद उन खिलाडियों ने शुरू किया है, जिन्हे उनकी मर्जी के मुताबिक खेलने का मौका नहीं मिल पाया। बता दे कि सुनील गावस्कर का कहना है कि यह किस्सा उन फ़्रस्ट्रेटेड प्लेयर्स ने ही शुरू किया है, जो किसी न किसी वजह से बड़े मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएं।

सुनील गावस्कर ने बताया

सुनील गावस्कर ने बताया..

इसके साथ ही उनका कहना है कि पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम का माहौल बिगाड़ा और फिर विराट और रोहित के बीच मतभेद की खबरें चर्चा का विषय बन गई। यहाँ तक कि उन सभी खिलाडियों की कहानी को बीसीसीआई में बैठे पदाधिकारियों ने खूब तवज्जु दिया। यानि उन्होंने आग में घी डालने का काम किया। हालांकि सुनील गावस्कर की बातों में कितनी सच्चाई है, ये तो हम नहीं कह सकते। मगर इतना जरूर कहना चाहेंगे कि बिना आग के कही भी धुआं नहीं उठत्ता।

Top moments of WWE Summer Slam 2019

वही दूसरी तरफ सुनील गावस्कर ने पहले ही ये कह दिया है कि अब भले ही विराट और रोहित छत पर जा कर चिल्ला चिल्ला कर ये बात क्यों न कहे कि उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है, तब भी उनकी इस बात को कोई नहीं सुनेगा और न ही मानेगा। जी हां सुनील गावस्कर का कहना है कि अब इन दोनों की मतभेद की कहानी हर रोज नया रूप लेगी। इसके साथ ही उनका कहना है कि जिन लोगो ने इस बेबुनियाद कहानी की शुरुआत की है, वह निश्चित रूप से भारतीय टीम के शुभचिंतक तो नहीं है। इसके इलावा सुनील गावस्कर ने बताया कि विराट और रोहित के बीच कोई भी मतभेद नहीं है। ये महज एक अफवाह है, जिसे अब खूब बढ़ चढ़ कर हवा दी जा रही है।

Summary
सुनील गावस्कर ने बताया कि किसने शुरू किया विराट और रोहित के बीच मतभेद का विवाद   Youth Express
Article Name
सुनील गावस्कर ने बताया कि किसने शुरू किया विराट और रोहित के बीच मतभेद का विवाद Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि जब से वर्ल्ड कप खत्म हुआ है, तब से विराट और रोहित के बीच मतभेद होने की खबरें खूब चर्चा में है। ऐसे में अब सुनील गावस्कर ने इन दोनों के मतभेद को लेकर एक बड़ी बात कही है। जी हां सुनील गावस्कर ने बताया कि वह जानते है कि वास्तव में यह विवाद कहा से शुरू हुआ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER