वैसे तो आमतौर पर लोग संतरे और गन्ने का जूस पीना ही ज्यादा पसंद करते है। मगर फिर भी कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हे सेब का जूस पीना काफी पसंद होता है। अब ये तो सब को मालूम है कि सेब कितना गुणकारी फल है। यहाँ तक कि डॉक्टर्स भी सेब खाने की सलाह तो जरूर देते है। गौरतलब है कि सेब खाने में जितना गुणकारी फल है, उतना ही स्वास्थ्यवर्धक उसका जूस भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सेब के जूस में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके इलावा भी सेब के जूस में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाएं जाते है। जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। तो फिर चलिए अब आपको सेब के जूस के फायदों के बारे में बताते है।
सेब का जूस पीना..
गौरतलब है कि सेब का जूस हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को एकदम सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है। यहाँ तक कि इसका सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। बता दे कि सेब के जूस में विटामिन ए पाया जाता है। जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। इसके साथ ही यह हमारी आँखों को कई बीमारियों से भी बचाता है। इसके इलावा जो लोग मोटापे से परेशान है, उन्हें भी सेब के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इसमें फाइबर भी काफी अधिक मात्रा में होते है। जिसके चलते पेट भरा हुआ सा रहता है।
क्या आप जानते हैं कि जंक फूड खाने से आपको मधुमेह हो सकता है
स्वास्थ्य से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


