बाहुबली प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म “साहो” 30 अगस्त को ही रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म ‘छिछोरे’ और ‘मेड इन चाइना’ भी पहले 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी जो अब अलग-अलग डेट पर रिलीज़ होंगी।
बाहुबली बन चुके प्रभास और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म “साहो” 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन 15 अगस्त को ही साथ दो और फिल्में रिलीज़ होने जा रही थीं। दोनों ही बॉलीवुड की बड़ी फिल्में हैं।’साहो’ का निर्देशन सुजीत और वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के साथ मनाया जन्मदिन- तस्वीरें देखें
एक है “अक्षय कुमार” की मिशन मंगल तो दूसरी है “जॉन इब्राहिम” की बाटला हाउस । दोनों ही फिल्में काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इन दोनों फिल्मों में भी काफी ज्यादा काम किया गया है। लेकिन साहो का बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा है।
नितेश तिवारी की फिल्म ‘छिछोरे’ पहले 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, जो अब 6 सितम्बर को रिलीज होगी। राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने भी अपनी इस योजना में बदलाव कर लिया है। हालांकि इस फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।
भारत के किस रेस्टॉरेंट में मिलता है मुफ्त खाना- जानिये यहाँ
माना जा रहा है कि यह फिल्म भारत में अब तक की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें प्रभास, श्रद्धा के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और एवलिन शर्मा के साथ-साथ और भी कई कलाकार नजर आएंगे।
कुछ दिनों पहले ही इसी मूवी का एक गाना सबसे पहले आया था- “साइको संइया” जिसने दर्शकों पर इतना बढ़िया रंग जमाया कि लोग जाने के दीवाने हो गए। फिर कुछ ही दिनों बाद इसका दूसरा गाना भी लॉन्च किया गया “इन्नी सोनी”। इस गाने को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने में श्रद्धा और प्रभास के बीच अच्छा-खासा रोमांस दिखाया गया है। दोनों में इन दिनों काफी अच्छी दोस्ती भी हो चुकी है।
World’s Richest People lose over $117 Arab in a day: Know how
प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया जिसमें लिखा है– “फिल्मों के सभी अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने ‘साहो’ की सुविधा के लिए अपनी रिलीज डेट को रिशेड्यूल किया है. टीम ‘साहो’ आप सभी का आभारी है और हम आपकी फिल्मों के लिए आपको शुभकामनाएं देते हैं।”


