गौरतलब है कि बीती रात देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी का निधन हो गया है। अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि सुषमा जी काफी समय से बीमार चल रही थी। मगर इसके बावजूद भी वह अपना काम बखूबी से निभा रही थी। बता दे कि अपने निधन से कुछ समय पहले सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट भी किया था। हालांकि तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट होगा। इसके इलावा अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि सुषमा स्वराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। दरअसल कल रात को सुषमा जी को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। मगर अफ़सोस कि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाएं। जी हां सुषमा स्वराज जी ने एम्स अस्पताल में ही अपनी आखिरी साँस ली।
निधन से कुछ समय पहले..
बहरहाल उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में मोदी जी को बधाई का संदेश भेजा था। अब ये तो सब को मालूम ही है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। ऐसे में इसी कामयाबी की बधाई देने के लिए सुषमा जी ने वह ट्वीट किया था। जो अब काफी वायरल हो रहा है। बता दे कि सुषमा जी ने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि मोदी जी ने आपने वह सपना पूरा कर दिया जो इस देश ने कई साल पहले देखा था। फ़िलहाल आप सुषमा जी का आखिरी ट्वीट यहाँ पढ़ सकते है। बता दे कि जब मोदी जी को उनके निधन की खबर मिली तो मोदी जी काफी भावुक हो गए थे।
सोनाक्षी सिन्हा को किसने किया गिरफ्तार? वीडियो हो रहा वायरल
प्रधान मंत्री जी – आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी. @narendramodi ji – Thank you Prime Minister. Thank you very much. I was waiting to see this day in my lifetime.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 6, 2019
यहाँ तक कि जब वह सुषमा जी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे तब उनके परिवार से मिलने के बाद भी उनकी ऑंखें नम थी। अब जाहिर सी बात है कि निधन से कुछ समय पहले सुषमा जी ने जो स्नेह भरा संदेश मोदी जी को भेजा था, उसे पढ़ने के बाद जब मोदी जी को यह खबर मिली कि अब सुषमा जी नहीं रही, तो उनका भावुक होना लाजिमी है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि सुषमा जी बीजेपी का एक बेहद ही अहम हिस्सा थी और अब उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।


