जानिए भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाला टेस्ट मैच क्यों है ऐतिहासिक

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें नेट पर पसीना बहा रही हैं। गुरुवार को खेले जाने वाला टेस्ट मैच अफगानिस्तान के लिए बेहद खास है। क्योंकि अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम अंतररास्ट्रीय स्तर पर टेस्ट मैच खेलने वाली 12वीं टीम बन जाएगी। इसके साथ ही अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला पहला ऐसा देश होगा जो कभी बिट्रिश राज के अधीन नहीं रहा।

 

अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में आगाज करने को तैयार है। उसका पहला टेस्ट मैच ही इस फॉर्मेट की नंबर वन टीम यानी भारत के साथ है। इसलिए भारत को मोरल रूप से इस मैच में मजबूत कहा जा सकता है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी टी20 फार्मेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना नाम चमकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

विराट कोलही को इस मैच में आराम दिया गया है। इसलिए भारतीय टीम की कप्तानी आजिंक्य रहाणे के पास होगी। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम से राशिद खान, मुजीब जादरान और मोहम्द शहजाद जैसे खिलाड़ी मैच को रोचक बनाने की क्षमता रखते हैं।

 

दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सुबह 9.30 बजे से मैच का सीधा प्रसारण शुरू होगा। क्रिकेट फेंस मैच को स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव मैच देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

0 thoughts on “जानिए भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाला टेस्ट मैच क्यों है ऐतिहासिक”

  1. Pradeep singh July 14, 2018 at 5:54 AM

    nice

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER