यूँ तो आपने टीवी और मोबाइल पर कई बार बहुत से गाने सुने होंगे। मगर आज हम आपको उन गानो से रूबरू करवाने जा रहे है, जिनकी शुरुआत तो धीरे धीरे हुई, लेकिन जैसे ही ये गाने रिलीज़ हुए, वैसे ही लोगो की जुबान पर चढ़ गए। दरअसल जिन गानो के बारे में हम आपको बताने जा रहे है वो सभी धीरे धीरे शब्दों से शुरू होते है और सभी गाने काफी रोमांटिक है। अब इनमे से आपका फेवरेट गाना कौन सा है ये आप खुद ही तय कर लीजिये। तो चलिए अब कुछ गानो के नग्में हम आपके सामने पेश करते है।
धीरे धीरे शब्दों से शुरू..
1 धीरे धीरे बोल कोई सुन न ले, सुन न ले कोई सुन न ले। वैसे आप सब ने शायद ये गाना कई बार सुना होगा। तो हम आपको इस गाने की फिल्म के बारे में भी कुछ बता ही देते है। दरअसल इस फिल्म में राजेंद्र और हेमा मालिनी ये गाना गा रहे है तथा इस फिल्म का नाम गोरा और काला है। वैसे इस गाने के असली संगीतकार लता जी और मुकेश जी है।
२ धीरे धीरे आप मेरे दिल के मेहमान हो गए, पहले जान, फिर जाने जान फिर जाने जाना बन गए। बहरहाल ये गाना जितना रोमांटिक है उतना ही मजेदार भी है। इस गाने में आमिर खान और ममता कुलकर्णी ने बखूबी काम किया है और इस फिल्म का नाम बाजी है। बता दे कि यह गाना साधना सरगम और उदित जी द्वारा गाया गया है।
किआरा आडवाणी के जन्मदिन पे सबका दिल चुराया “बर्थडे केक” ने- देखें तस्वीरें
३ धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है, हद से गुजर जाना है, हमें बस तुमसे दिल लगाना है, हद से गुजर जाना है। अब यूँ तो अजय देवगन रोमांटिक रोल कम ही करते है लेकिन इस गाने में उन्होंने और एक्ट्रेस मधु ने काफी बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म का नाम फूल और कांटे है और यह गाना कुमार साणु और अल्का याग्निक जी ने गाया है।
४ धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना, धीरे धीरे से मेरे दिल को चुराना। अगर हम इस गाने की बात करे तो यह गाना आज भी हर किसी का फेवरेट है। जी हां इस गाने के हीरो हीरोइन राहुल रॉय और अनु अग्रवाल है। इस फिल्म का नाम आशिकी और इस गाने के संगीतकार कुमार साणु तथा साधना सरगम जी है।
तो ये है वो गाने जो धीरे धीरे शब्दों से शुरू हो कर लोगो की पसंद बन गए। मगर इनमे से आपका फेवरेट गाना कौन सा है ये जरूर बताईयेगा।


