भारत में पैनासोनिक का नया कैमरा लॉन्च। जाने कीमत और डिटेल

Lumix G95

Panasonic  कंपनी ने अपने नए कैमरे को भारत में लांच कर दिया है| कंपनी ने अपने ल्यूमिक्स सीरीज कैमरे के Lumix G95 को भारत में लॉन्च किया है|  इससे पहले अप्रैल के महीने में कंपनी ने इसी सीरीज का एक और कैमरा लॉन्च किया था|  G95  में एडवांस फीचर दिए गए है| साथ ही  5 एक्सिस इमेज स्टैबिलाइजेशन, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतरीन डिजाइन दिया गया है| फोटोग्राफी लवर्स को अब कुछ इसके एडवांस फीचर और कीमत के बारे में बता दे-

Lumix G95 के फीचर्स:

पैनासोनिक के इस कैमरे  में आपको 20.3 मेगापिक्सल का डिजिटल लाइव MOS  सेंसर मिलता है जो बिना लो पास फिल्टर के साथ आता है| साथ ही शार्प और ज्यादा डिटेल्स कैप्चर करने के लिए इसमें विनस इंजन दिया गया है|  कैमरे में 5 एक्सिस डुअल आईएस स्टैबिलाजेशन भी दिया गया है जो 5 स्टॉप की मदद से कैमरे को हिलने से रोकता है|  कैमरे का डिजाइन काफी मजबूत और बेहतरीन है| इसमें आपको मैग्निशियम एलॉय फ्रेम मिलता है तो वेदर सिलिंग के साथ आता है|

अगर इसके और फीचर्स की बात करे तो इसमें 3 इंच का टचस्क्रीन लगाया गया है जो 1.24k डॉट रेजॉल्यूशन के साथ आता है| Lumix G95 में ISO रेंज 200-25600 तक है और 49 ऑटोफोकस प्वाइंट्स मिलते हैं|  वहीं 9fps पर आप शूट कर सकते हैं| सबसे ज्यादा शटर स्पीड 1/16000 तक है|

कैमरे में आपको आई एएफ, 4k वीडियो रिकॉर्डिंग वो भी 30fps तक और एडवांस शूटिंग मोड जैसे स्लो मोशन वीडियो वो भी 120fps तक मिलता है|  यहां आपको 4:2:0 8 बिट रिकॉर्डिंग मिलता है जो बिल्ट इन वी लॉग एल शूटिंग के साथ आता है|  इसमें आप 4k वीडियो शूट भी कर सकते हैं|  यहां यूजर्स को वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं जिसे आप स्मार्टफोन एप से चला सकते हैं| ये ट्रेवलर्स के लिए , फ़ूड फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है| साथ ही बिना ट्रायपॉड के भी आप इससे  स्टेबल तरीके से वीडियो शूट कर सकते है|

Lumix G95  को कस्टमर्स किसी भी Panasonic  के दूकान से खरीद सकता है| बता दे भारतीय बाजार में कैमरा दो किट ऑप्शन के साथ आएगा इसमें पहला 12-60mm f/3.5-5.6 लेंस है जिसकी कीमत 94,990 रुपये है वहीं दूसरा 14-140mm f/3.5-5.6 है जिसकी कीमत 1,09,990 रुपये है|

 तकनीक़  और गैजेट से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
भारत में पैनासोनिक Lumix G95 कैमरा लांच- जाने कीमत और डिटेल-YouthExpress
Article Name
भारत में पैनासोनिक Lumix G95 कैमरा लांच- जाने कीमत और डिटेल-YouthExpress
Description
पैनासोनिक कंपनी ने अपने ल्यूमिक्स सीरीज कैमरे के Lumix G95 को भारत में लॉन्च किया है| इसमें 20.3 मेगापिक्सल का डिजिटल लाइव MOS  सेंसर मिलता है|
Author
Publisher Name
YouthExpress
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER