आज हम आपको एक ऐसे युवक की कहानी से रूबरू करवाने वाले है, जिसे आपने कई बार फिल्म शुरू होने से पहले फ़िल्मी परदे पर देखा होगा। इसके इलावा इस शख्स का विज्ञापन भी आपने कई बार देखा होगा। मगर असल में यह व्यक्ति कौन था इसके बारे में कोई नहीं जानता। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन था यह व्यक्ति जिसके विज्ञापन को दिखा कर लोगो को गुटखा न खाने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ जिस युवक की बात कर रहे है वह कोई और नहीं बल्कि मुकेश है।
आखिर कौन था यह..
दरअसल मुकेश महाराष्ट्र के छोटे से गांव भुसावल का रहने वाला था। जिसकी जिंदगी गुटखा खाने की वजह से बर्बाद हो गई। जी हां अधिक तम्बाकू और गुटखा खाने की वजह से ही मुकेश की मौत भी हो गई। गौरतलब है कि मरने से काफी समय पहले जब मुकेश से उनकी वीडियोग्राफी की अनुमति ली गई, तब उनके पास बोलने के लिए ज्यादा शब्द नहीं थे। मगर फिर भी मुकेश ने बताया कि मेरी माँ ने गुटखा खाने के कारण मुझे काफी पीटा था, लेकिन फिर भी मैंने अपनी माँ की बात नहीं मानी।
गैस की समस्या को दूर करना है तो पिएं ये हर्बल टी
जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि साल 2012 में मुकेश और स्पंज की विज्ञापन फिल्म को नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर टोबैको इर्डीकेशन ने सभी फिल्म थियटर्स में इसे प्रदर्शित करने की अनुमति और अनिवार्य भी कर दिया था। यह वीडियो करीब 2013 तक खूब चलाया गया और आज भी यह वीडियो देखने को मिल ही जाता है। वैसे आप सब को याद होगा कि कपिल शर्मा के शो में भी मुकेश का नाम बार बार लिया जाता है। तो ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि मुकेश की कहानी से लोगो को काफी बड़ी सीख मिली होगी। वैसे अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि आखिर कौन था यह मुकेश और क्यों इसका विज्ञापन बार बार दिखाया जाता है।


