सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग की कोई सीमा नहीं है।चाहे वो बच्चे हों, वयस्क या बूढ़े, सभी को बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान बहुत पसंद है। सलमान की हालिया फिल्म, कैटरीना कैफ के साथ थी,”भारत” जिससे की प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला और यह 2019 की हिट फिल्मों में से एक है। जबकि किक अभिनेता सलमान खान अपनी अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं, दबंग 3 जो की सोनाक्षी सिन्हा के साथ होगी। इससे पहले सलमान खान ने नोटबुक फिल्म बनाई थी जो बहुत अच्छी कमाई तो न कर सकी लेकिन फिर भी फिल्म अच्छी खासी चल गयी। आए जानते हैं नोटबुक के बाद अब वो किस विषय पे फिल्म बनाने जा रहे हैं।
जानिये नोटबुक के बाद अब किस पे फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं भाईजान
एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान भारतीय विवाह मंडलों की अवधारणा पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करने की योजना बना रहे होंगे। जी हां, रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म दो भाइयों के जीवन पर आधारित होगी जो नई दिल्ली में आधारित हैं। इसके अलावा, यह भारतीय मैरिज हॉल की अवधारणा के इर्द-गिर्द घूमेगी और फिल्म की कास्टिंग की बात अभी चल रही है।
सलमान खान बिग बॉस 13 को होस्ट करने का ले रहे इतना चार्ज
कथित तौर पर, फिल्म को “बुलबुल मैरेज हॉल” कहा जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, “यह दो भाइयों की कहानी है और जो के दिल्ली में सेट होंगे। यह इस समय इसको ‘बुलबुल मैरेज हॉल’ केँ नाम से बताया जा रहा है। अब देखने में ये मज़ा आएगा के नोटबुक के बाद अब क्या मैरिज हॉल का जादू चलेगा ऑडियंस पर।
इसके अलावा, यह रोहित नय्यर द्वारा अभिनीत किया जा सकता है और संवाद राज शांडिल्य द्वारा लिखे जा सकते हैं। इस बीच, सलमान का नवीनतम उत्पादन उद्यम टीवी पर नच बलिए 9 शो के रूप में है। यह शो एक सेलिब्रिटी डांस शो है, जिस पर वर्तमान के साथ-साथ पूर्व जोड़े भी इसे जीतने के लिए नृत्य करेंगे। शो को रवीना टंडन और अहमद खान द्वारा जज किया जा रहा है।
इस तारिख से शुरू हो सकता है सुरभि चांदना का शो ‘संजीवनी 2’
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर



