बता दे कि सुधीर चौधरी पिछले कई दिनों से अपने चर्चित शो डीएनए में नजर नहीं आ रहे। जिसके कारण लोगो ने सोशल मीडिया पर यह सवाल करना शुरू कर दिया कि आखिर सुधीर चौधरी कहा है। बहरहाल इस सवाल का जवाब अब कही जाकर दर्शको को मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया था। जिसके कारण उन्हें फ़िलहाल आराम करने की सलाह दी गई है। दरअसल सुधीर चौधरी द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमे वह अपने एक्सीडेंट के बारे में लोगो को बता रहे है। गौरतलब है कि सुधीर चौधरी की नाक पर चोट लगी है।
ज़ी न्यूज़ के एडिटर..
इसके साथ ही मामूली सा फ्रेक्चर भी हुआ है। इस बात की जानकारी सुधीर चौधरी ने ट्विटर पर भी दी है। अब जाहिर सी बात है कि सुधीर चौधरी का शो इतनी ज्यादा प्रसिद्ध है कि वह लोगो के बीच हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। शायद यही वजह है कि जब उस शो में सुधीर चौधरी नहीं दिखाई दे, तब लोगो के मन में भी कई तरह के गलत ख्याल आने लगे। जिसके चलते लोगो ने सोशल मीडिया पर सवालों की छड़ी सी लगा दी।
https://www.facebook.com/sudhirchaudhary.72/videos/462485171204707/?t=0
श्रीदेवी की मौत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आएं कई नए तथ्य
आप से कई दिनों से @ZeeNews पर मुलाक़ात नहीं हो पायी।आपके सारे संदेश मैंने पढ़े जिनमें आप जानना चाहते हैं कि मैं DNA में दिखायी क्यों नहीं दे रहा।8:30 बजे Facebook Live पर मिलते हैं फिर सारे जवाब दूँगा।यहाँ मिलते हैं अब से आधे घंटे में।
https://t.co/NIdpNJOoaK…— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) July 11, 2019
हालांकि सुधीर चौधरी का यह कहना है कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते और उनकी नाक पर लगी चोट के निशान पूरी तरह से गायब नहीं हो जाते, तब तक वह काम नहीं कर सकते। अब हम तो यही उम्मीद करते है कि ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएँ। मगर आप चौधरी साहब के इस एक्सीडेंट के बाद उन्हें क्या संदेश देना चाहते है, ये हमें जरूर बताईयेगा। फ़िलहाल आप सुधीर चौधरी का मैसेज यहाँ देख और पढ़ सकते है।


