यूँ तो वर्ल्ड कप 2019 का सीजन अब खत्म हो चुका है, लेकिन अफ़सोस कि पाकिस्तानी टीम के सवाल जवाब अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। अब आप खुद ही देख लीजिये कि जब सरफराज से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम इंग्लैंड से जानबूझ कर हारी थी, तब सरफराज ने कुछ इस तरह का जवाब दिया। वैसे ये तो सब को मालूम है कि जब भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच मैच हुआ था, तब हर कोई भारतीय टीम के जीतने की दुआ मांग रहा था। यहाँ तक कि उस समय पाकिस्तानी टीम भी भारतीय टीम के जीतने की दुआ मांग रही थी। शायद यही वजह है कि जब उस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था तब लोगो से ज्यादा पाकिस्तानी टीम बौखलाई हुई थी।
जब सरफराज से पूछा..
दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच को लेकर कुछ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का ये कहना था कि भारतीय टीम जानबूझ कर इस मैच को हारी थी। हालांकि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज का कुछ और ही कहना है। उनका मानना है कि जिस टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हो, उस पर इल्जाम लगाना गलत होगा। जी हां सरफराज का कहना है कि उस मैच के दौरान इंग्लैंड की टीम सच में बहुत अच्छा खेली थी। जब कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनस ने तब भारतीय टीम के खेल पर सवाल उठाएं थे।
टाइ हुआ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच. विजेता बनी इंग्लैंड टीम
फ़िलहाल इस बारे में जब सरफराज से पूछा गया तब उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ कुछ नहीं कहा, बल्कि उन्होंने भारतीय टीम के समर्थन में ही जवाब दिया। शायद इसलिए क्यूकि पाकिस्तानी टीम के कप्तान भी यह बात समझ चुके थे, कि उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था और वह अपने खेल के कारण ही इस वर्ल्ड कप से बाहर हुए थे। मगर इस बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।


