आज हम उस बॉलीवुड एक्टर के बारे में बात करने वाले है, जो नब्बे के दशक में तो बॉलीवुड पर काफी छाया हुआ था। मगर आज कल इस एक्टर के पास जरा भी काम नहीं है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि अब यह एक्टर दाने दाने को मोहताज हो चुका है। यहाँ तक कि इसके पास अपनी बेटी के खर्चे उठाने तक के पैसे नहीं है। दरअसल हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है वह कोई और नहीं बल्कि दीपक तिजोरी है। जिन्हे आप जो जीता वही सिकंदर, दुल्हन हम ले जायेंगे और आशिकी जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मो में देख चुके है।
दाने दाने को मोहताज..
बता दे कि नब्बे के दशक में इस एक्टर का काफी बोलबाला था। मगर अब दीपक तिजोरी को बॉलीवुड से काम मिलना पूरी तरह से बंद हो चुका है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो दीपक इस समय अपनी जिंदगी के बेहद बुरे दौर से गुजर रहे है। गौरतलब है कि दीपक बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके है। वही अगर हम उनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो उनकी पत्नी शिवानी तोमर ने भी उनके साथ अपने रिश्ता तोड़ दिया है। जिसके चलते दीपक तिजोरी अब अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहते है।
जायरा वसीम को लेकर कंगना रनौत ने दिया यह बड़ा ब्यान
हालांकि इतने बुरे दिन होने के बावजूद भी दीपक की पत्नी ने उनसे अलुमनी की मांग की है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आज कल यह एक्टर सच में दाने दाने को मोहताज हो चुका है। यहाँ तक कि पैसो की तंगी के कारण वह अपनी बीस साल की बेटी समारा का खर्चा भी नहीं उठा पा रहे है। बता दे कि फ़िलहाल दीपक तिजोरी अपने हालातो के कारण बुरी तरह से टूट चुके है। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि उन्हें जल्द से जल्द कोई अच्छा सा काम मिल जाएँ, ताकि वह अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सके।


