आर्मी छोड़ने के बाद क्रिकेट टीम में शामिल हुआ था यह खिलाडी, जाने आखिर कौन है ये

आर्मी छोड़ने के बाद

आज हम एक ऐसे खिलाडी के बारे में बात करने जा रहे है, जो क्रिकेट खेलने से पहले आर्मी में था। जी हा आर्मी छोड़ने के बाद यह खिलाडी टीम में शामिल हुआ और फिर इसने बेहतरीन क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। दरअसल हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि वेस्ट इंडीज के बेहतरीन गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल की बात कर रहे है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि मैच के दौरान वेस्ट इंडीज के खिलाडी जब भी किसी की विकेट लेते थे, तब शेल्डन बड़े ही शानदार तरीके से उस खिलाडी को सेल्यूट करते थे। बहरहाल अपने इसी अंदाज के कारण शेल्डन ने इस बार वर्ल्ड कप में भी खूब सुर्खिया बटोरी है।

आर्मी छोड़ने के बाद

आर्मी छोड़ने के बाद..

गौरतलब है कि वेस्ट इंडीज की टीम में शामिल होने से पहले शेल्डन जमैका की आर्मी का हिस्सा भी रह चुके है। शायद उन्हें सेल्यूट करने की आदत भी वही से पड़ी है। हालांकि शेल्डन क्रिकेट की दुनिया में अपना बेहतरीन करियर बनाना चाहते थे। जिसके कारण उन्हें आर्मी को छोड़ना पड़ा और आर्मी छोड़ने के बाद उन्होंने वेस्ट इंडीज की टीम में अपना नाम दर्ज करवा लिया। मगर इसमें कोई शक नहीं कि आर्मी को अलविदा कहने के बाद शेल्डन के मन में एक सिपाही का जज्बा हमेशा कायम रहेगा। तभी तो जब कोई खिलाडी विकेट लेता है, तब शेल्डन उसका हौसला बढ़ाने के लिए एक सिपाही की तरह उस खिलाडी को सेल्यूट करते है।

भारत वेस्टइंडीज के बीच 27 जून को होगा मैच, टीम इंडिया में हो सकते है ये दो बदलाव

हालांकि जो लोग शेल्डन के बारे में नहीं जानते, वह उनके इस सेल्यूट का गलत मतलब भी निकाल लेते है। अब यूँ तो इस वर्ल्ड कप के दौरान वेस्ट इंडीज की टीम का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा, लेकिन हम उम्मीद करते है कि शेल्डन ने जिस मुकाम को हासिल करने के लिए आर्मी को छोड़ा था, उन्हें वह मुकाम जरूर हासिल हो।

Summary
आर्मी छोड़ने के बाद क्रिकेट टीम में शामिल हुआ था यह खिलाडी, जाने आखिर कौन है ये  Youth Express
Article Name
आर्मी छोड़ने के बाद क्रिकेट टीम में शामिल हुआ था यह खिलाडी, जाने आखिर कौन है ये Youth Express
Description
आज हम एक ऐसे खिलाडी के बारे में बात करने जा रहे है, जो क्रिकेट खेलने से पहले आर्मी में था। जी हा आर्मी छोड़ने के बाद यह खिलाडी टीम में शामिल हुआ और फिर इसने बेहतरीन क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER