Team India ने तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को तो लोहे के छने चबवा दिए फिर भी सफलता हाथ न आयी | 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी West indies Team का एक भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका और पूरी टीम 143 रन पर ऑल-आउट हो गई| भारत ने इस मैच को 125 रनों से जीत लिया और विश्व कप में सेमीफिनॉल्स के लिए कवालीफाई हो गयी|
कितने विकेट लिए Team India के बॉलर?
भारतीय टीम के बॉलर ने तो वेस्टइंडीज वालो के छक्के छुड़ा दिए | भरतिया बॉलर मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए| हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला| चलिए बताता दे की कैसे Team India ने West indies को चलता कर दिया|
कैसे बनाये टीम ने West indies प्लेयर्स को शिकार?
पहला विकेट क्रिस गले- तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को मोहम्मद शमी के पहले शिकार बनया | पांचवे ओवर की पांचवी गेंद पर शमी ने गेल को चलता किया. उन्होंने गेल को केदार जाधव के हाथों कैच आउट करवाया| गेल ने सिर्फ छह रन बनाए और अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगा सके|
दूसरा विकेट शाई होप- मात्र पांच रन पर ही शाई होप को भी पवेलियन भेज दिया|
तीसरा विकेट सुनील अंबरिस- इस बार हार्दिक पंड्या ने सुनील अंबरिस को एलबीडब्ल्यू आउट कर वेस्ट इंडीज को बड़ा झटका दिया| उन्होंने 31 रनों की पारी खेली| उन्होंने दो चौके भी लगाए|
चौथा विकेट निकोलस पूरन- टीम वेस्टइंडीज को चौथा झटका कुलदीप यादव ने दिया | निकोलस पूरन 28 रनो की पर खेल कर शमी के हाथ कैच आउट हो गए|
पांचवा विकेट जेसन होल्डर- वेस्ट इंडीज का पांचवा झटका जेसन होल्डर के रूप में लगा| होल्डर का विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया| होल्डर ने सिर्फ 6 रन बनाए|
छठवा विकेट कार्लोस ब्रैथवेट- जसप्रीत बुमराह ने अपने शिकार के रूप में कार्लोस ब्रैथवेट को पवेलियन भेजा. सिर्फ एक रन बनाया| उनका शानदार कैच धोनी ने लपका|
सातवा विकेट फैबियन एलेन-ब्रैथवेट को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने फैबियन एलेन को भी पवेलियन की राह दिखाई| वह अपना खाता भी नहीं कोल पाए|
आठवाँ विकेट शिमरॉन हेटमायर-शमी ने अपना तीसरा शिकार शिमरॉन हेटमायर को बनाया| यह वेस्टइंडीज का आठवां विकेट था| उन्होंने 18 रन बनाए|
नौवा विकेट शेल्डन कॉटरेल- वेस्ट इंडीज को नौवा झटका शेल्डन कॉटरेल के रूप में लगा|10 रनों के साथ चहल चलता कर दिया| यह चहल का दूसरा विकेट था|
ओशाने थॉमस-ओशाने थॉमस के रूप में आखिरी विकेट गिरा और भारत ने मैच 125 रनों से जीत लिया|
बता दे आपको की Team India ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 268 रन बनाए थे| कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 72 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने 56 रन नॉट आउट टीम को 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रनों तक पहुंचाया| इन दोनों के अलावा लोकेश राहुल ने 48 रन और हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए|
स्पोर्ट्स से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पर.


