सैमसंग कंपनी जल्द ही इंडिया में अपने दो नए टैबलट को लाने का प्लान कर रही है| इस टैबलट तो Samsung India ने अपने वेबसाइट पे भी लिस्ट कर दिया है| लिस्टिंग में दोनों टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस भी दी गई है। हालांकि सैमसंग ने इस लॉन्च की फिलहाल कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन इन दोनों टैबलेट का कंपनी की वेबसाइट में लिस्ट होना इसके भारत में लॉन्च होने की तरफ इशारा कर रहा है। इन दोनों टैबलट का नाम Galaxy Tab S5e और Galaxy Tab A 10.1 है | चलिए आपको सके बारे में कुछ और जानकारी दे दे|
यहाँ से खरीदे Google Pixel 3 XL, मिल रहा बेहतरीन डील
आपको बता दे की दोनों टैबलट में थोड़ा फर्क है| दोनों में ही अलग- अलग फीचर है और साथ ही कीमत में भी अंतर है| इनमें से Galaxy Tab S5e एक मिड-रेंज टैबलेट है, वहीं दूसरी ओर Galaxy Tab A 10.1 थोड़ी हल्की स्पेसिफिकेशंस के साथ आती है। फिलहाल इससे खरीदने के ऑप्शन के बजाए ‘Notify Me’ का ऑप्शन आ रहा है।

क्या है Samsung Galaxy Tab A 10.1 का कीमत और फीचर?
Samsung Galaxy Tab A 10.1 में 10.1-इंच की LCD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसमें फुल HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट Exynos 7904 चिपसेट दिया गया है। के साथ आती है और साथ ही इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।इसके अलावा इस टैबलेट में Dolby Atmos पावर्ड ट्रिपल स्पीकर सिस्टम शामिल किया गया है। टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
Galaxy Tab A 10.1 में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही टैबलेट में 6,150mAh बैटरी दी गई है और यह Android 9 Pie बेस्ड OneUI पर काम करता है।
अगर इस टैबलट के कीमत की बात करे तो इसका Only Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसके अलावा इसका एक LTE वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इस टैबलेट को कंपनी ने Black, Gold और Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

क्या है Galaxy Tab S5e के फीचर और कीमत ?
Galaxy Tab S5e में Snapdragon 670 SoC के साथ है | इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है | Tab S5e में 10.5-h S-AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसमें 16:10 एक्सपेक्ट रेश्यो के साथ क्वॉड HD रिजॉल्यूशन दिया गया है।इसके अलावा इस टैबलेट में AKG और Harman द्वारा ट्यून किया गया क्वॉड स्पीकर सिस्टम शामिल किया गया है। टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
Galaxy Tab S5e के कैमरे की बात करे तो इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जिसमें f/2.0 अपर्चर है और यह 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 7,040mAh बैटरी दी गई है, जो 18W रैपिड चार्जिंग के साथ है| यह टैब Android 9 Pie बेस्ड OneUI पे काम करता है |
टेक्नोलॉजी से जुडी लेटेस्ट खबर युथ एक्सप्रेस पर

