बॉलीवुड हेरोइन सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्म ‘Khandani Shafakhan’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है| इस पोस्टर में सोनाक्षी कई लोगों के बीच खड़ी नज़र आ रही हैं| उनके इर्द गिर्द जितने लोग भी हैं वो किसी ने किसी चीज़ से अपना चेहरा छिपाए नज़र आ रहे हैं|
क्या कही सोनाक्षी?
अभिनेत्री सोनाक्षी अपनी आने वाले फिल्म ‘Khandani Shafakhan’ के पोस्टर को इंस्टा पे शेयर की है| पोस्ट में लिखी है की- “मैं जितना बोलूंगी लोगों को उतनी ही शर्म आनी है| खानदानी शफाखाना| दो दिन बाद आ रहा है ट्रेलर| ” फिल्म में सोनाक्षी बेबी बेदी नाम का किरदार अदा कर रही हैं|
View this post on Instagram
Main jitna bolungi logo ko utni hi शर्म aani hai 🤐🙈 #KhandaaniShafakhana trailer out in 2 days!
कौन कौन से स्टार कास्ट है Khandani Shafakhan फिल्म में?
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ साथ अभिनेता वरुण शर्मा, दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर और मशहूर रैपर बादशाह भी नज़र आने वाले हैं| बादशाह इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं| हालांकि पोस्टर में इन सभी कलाकारों ने अपने चेहरे को छुपाए रखा है|
यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ के बैनर तले बानी है| इस फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है| इस फिल्म को आप नजदीकी सिनेमाघरों में 26 जुलाई को देख सकेंगे|
आपको बता दे सोनाक्षी की फिल्म कलंक जो की हाल में ही रिलीज़ हुई थी वो कुछ खास दर्शको को पसंद नहीं आयी| मल्टी स्टारर इस फिल्म में सोनाक्षी के किरदार को हालांकि सराहा गया था| इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज नज़र आए थे| कलंक ने बॉक्स ऑफिस पर भी कलंकित प्रकार से ही (निराशाजनक) कारोबार किया था|


