Samsung ने पिछले सप्ताह भारत में Samsung Galaxy M40 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और यह Galaxy M-सीरीज़ में लॉन्च होने वाला चौथा स्मार्टफोन है। इस फ़ोन की पहेली सेल 18 जून 2019 यानी मंगलवार को आयोजित हुई थी । सेल के बाद Galaxy M40 को पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है।
किसके जरिये बैच किया गया है सॉफ्टवेयर अपडेट?
गैलेक्सी का यह नया अपडेट भी अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह Samsung Galaxy M40 को मिला अपडेट भी ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए बैच बनाकर जारी किया गया है। ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। Settings > Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Samsung Galaxy M40 को पिछले सप्ताह भारत में 19,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Nubia Red Magic 3 gaming device launched in India: Know price and specifications
कैसा है Samsung Galaxy M40 का नया अपडेट?
आपको बात दे की यह नया अपडेट आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, सैमसंग Galaxy M40 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 152.36 एमबी है। अपडेट का वर्जन नंबर M405DDU1ASF2/ M405FODM1ASF4/ M405FDDU1ASEB है। साथ ही यह अपडेट मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। बता दें कि अपडेट इंप्रूवमेंट और बग फिक्स के साथ आ रहा है।
स्पेसिफिकेशन और फीचर?
अगर इस फ़ोन की बाकि के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करे तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है।
M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।


