बिलकुल न भूलें दिल्ली की इन शानदार और दिलचस्प जगहों पर घूमना !

शानदार और दिलचस्प जगहों

अगर आप इस वीक एन्ड कही घूमने की सोच रहें हैं तो दिल्ली की ये शानदार जगाहें आपके लिए बेस्ट हैं । देश की सांस्कृतिक राजधानी में आपको हर तरह की चीज़े देखने को मिल जाएँगी। यहाँ आप कई तरह के कैफे, रेस्तरां, क्लब और स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं । आज हम आपको इस शहर की कुछ शानदार और दिलचस्प जगहों के बारे में बताएँगे जहा जा कर आप अपना वीक एन्ड अच्छे से बिता सकते हैं।

आइये जानते हैं दिल्ली की कुछ शानदार और दिलचस्प जगहों के बारे में :

मोती बाग

अगर आप फिल्मों और खानो से थक गएँ हैं तो मोती बाग आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह जगह एडवेंचर और फन एक्टिविटी के लिए जानी जाती है। आप वहां स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वाल का भी आनंद ले सकते हैं।

हौज खास

हौज़ खास विलेज दिल्ली के पॉपुलर जगहों में से एक है । यहाँ आपको सुंदर झीले , डियर पार्क और किले देखने को मिलेंगे । यहाँ आपके मनोरंजन के लिए कैफ़े, किताबो की दुकान ,आर्ट गैलरी ,आदि चीज़े है।

शानदार और दिलचस्प जगहों

लाल किला

यह दिल्ली के सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट में से एक हैं। आप शाम के वक़्त लाल किला ज़रूर जाएँ, शाम के समय यहाँ लाइट शो होता है जो आपको ज़रूर देखना चाहिए। लाल किला बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक मज़ेदार और सुन्दर जगह है।

अक्षरधाम

यह एक खूबसूरत मंदिर है जहा पर सिनेमा और मानव मूर्तियों के माध्यम से स्वामीनारायण के जीवन (जिनका मंदिर है) के बारे में बताया जाता है। यहाँ आपको शाम के टाइम लाइट और साउंड शो देखने को मिलेगा जिससे आपके दिन का मज़ा और भी बढ़ जायेगा । यहाँ जा के आप अपनी फॅमिली के साथ एक खूबसूरत शाम बिता सकते हैं।

शानदार और दिलचस्प जगहों

हमने आपको दिल्ली की कुछ शानदार और दिलचस्प जगहों के बारे में बताया है। आप बताई गयी जगहों पर जा कर अपना वीक एन्ड और अच्छी तरह से बिता सकते हैं।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर.

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER