गर्मियों का मौसम आ गया है और चिलचिलाती धूप के कारण आपको काफी पसीना आ सकता है, आप डिहाइड्रेट हो सकते है और यहां तक कि आपको हीट रैशेस भी हो सकते हैं। हालांकि, आप स्मार्ट और सही कपड़े पहनकर भीषण गर्मी से खुद को बचा सकते हैं। आज हम आपको गर्मियों के लिए सही कपड़े चुनने के कुछ टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप खुद को गर्मी की समस्याओ से बचा सकते हैं।
भीषण गर्मी से खुद को बचाने के लिए ऐसे चुने कपड़े :
सूती कपड़े
कॉटन आपके शरीर से निकलने वाले पसीने को अब्सॉर्ब करता है और उसे एवापोरेट करता है। यह एक तौलिया की तरह काम करता है, यह आपकी त्वचा से नमी को दूर करता है और बैक्टीरिआज़ से आपको बचाता है। यह गर्मियों के लिए परफेक्ट फैब्रिक होता है , क्योंकि यह आपको ठंडा रखता है और इन्फेक्शन्स से बचाता है।
हल्के रंग के कपड़े
सफेद, हल्का नीला , सी ग्रीन और अन्य हल्के रंग आपको ठंडा रखने में मदद करेंगे । गर्मियों के मौसम में हलके रंग के कपड़े इसलिए पहने जाते है क्युकी ये सूरज की किरणों को कम आकर्षित करते है वही दूसरी ओर गहरे रंग के कपड़े किरणों को काफी ज़्यादा आकर्षित करते हैं।
ढीले कपड़े
गर्मियों में, कसे कपड़े आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को रोकते हैं। आपकी ब्लड वेसल्स गर्मियों में फैलने लगती हैं ताकि आपका शरीर त्वचा के ज़रिये गर्मी से बचकर खुद को ठंडा कर सके। इसलिए आपको ढीले और हवादार कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है क्यूंकि इससे आपका ब्लड आसानी से सर्कुलेट होता है ।
सही क्लोथिं स्टाइल चुने
गर्मियों में सभी शॉर्ट्स ड्रेसेस और बिना आस्तीन के कपड़े पहनना पसंद करते है लेकिन इस तरह के कपड़े गर्मियो में नहीं पहनने चाहिए है। अगर आप इस तरह के कपड़े पहनेंगे तो धूप आपकी त्वचा को सूखा देगी , और उसे सख्त बना देगी ।आप गर्मियों के लिए सही कपड़े चुने,आप ढीले पैंट या टॉप के साथ लंबे स्कर्ट पहन सकते है। ढीली सलवार कमीज भी एक अच्छा ऑप्शन है।
हमने आपको कुछ शानदार टिप्स दिए हैं जिनकी मदद से आप भीषण गर्मी से खुद को बचा सकते हैं। आप इन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें और इस गर्मी सही कपड़ो का चुनाव करें।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

