बालों को लम्बा करने के लिए करें इन शानदार चीज़ों का सेवन !

बालों को लम्बा करने

आपकी त्वचा की तरह, बालों की स्थिति भी आपके स्वास्थ्य को दर्शाती है। बालों को भी ज़रूरी नुट्रिएंट्स की ज़रूरत होती है ।अगर आप बालो के झड़ने का सामना कर रहे हैं तो सही नुट्रिएंट्स और बैलेंस्ड डाइट के साथ बालों को लम्बा करने में मदद मिल सकती है। आज हम आपको कुछ चीज़ों के बारे में बताएँगे जिनका सेवन करके आपके बालों की लम्बाई बढ़ा सकते हैं ।

आइये देखते हैं वो कौनसी चीज़ें हैं जो बालों को लम्बा करने में आपकी मदद करेंगी :

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट में विटामिन बी 5 पाया जाता है। यह आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाता है जिससे आपके बालो की ग्रोथ होती है । आप दिन भर में एक बार ग्रीक योगर्ट का सेवन ज़रूर करें।

पालक

पालक में आयरन पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ज़रूरी होता है। पालक में सीबम भी होता है, जो नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसमें ओमेगा -3 एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन भी होता है। पालक बालो की ग्रोथ के लिए बेस्ट फूड होता है।

बालों को लम्बा करने

अंडा

प्रोटीन की कमी होने के कारण आपके बाल कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा, जिंक की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। अंडा प्रोटीन का एक शानदार स्रोत होता हैं। इसमें जिंक, सेलेनियम और बाकी कई नुट्रिएंट पाए जाते हैं , जो आपके बालो को स्वस्थ्य बनाए रखते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो एक एंटीऑक्सिडेंट होता है और यह सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। यह आपके स्कैल्प को डैमेज होने से भी बचाता है। इसमें कई फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आपके बालो को लम्बा करते है।

ओट्स

ओट्स एक नुट्रिशयस फ़ूड है और यह बालों के स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन बी, जिंक और कॉपर भरी मात्रा में पाए जाते हैं । बालों की लम्बाई बढ़ाने के लिए आप ओट्स का सेवन ज़रूर करें।

बालों को लम्बा करने

हमने आपको कुछ शानदार चीज़ों के बारे में बताया है , आप इन चीज़ों का सेवन करके बालों की लम्बाई बढ़ा सकते हैं। बालों को लम्बा करने के लिए आप बताई गयी चीज़ों को अपनी डाइट में ज़रूर जोड़े।

 

देश और दुनिया का सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER