यह दोनों एक कॉमन किचन इंग्रीडिएंट है जो हर भारतीय घर में पाए जाते है। कई आयुर्वेदिक रिसर्च के अनुसार, दोनों का कॉम्बिनेशन काफी ज़्यादा फायदेमंद होता है। इनका मिक्सचर लगभग हर समस्या का समाधान है और इसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है। आज हम आपको शहद और दालचीनी के कुछ ज़बरदस्त फायदों के बारे में बताएँगे जो आपकी समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे।
आइये देखते हैं शहद और दालचीनी के शानदार फायदे :
मुँहासे
अगर आप अपने चेहरे पर हो रहे मुंहासो से परेशान है तो इन दोनों का पेस्ट आपके मुँहासो को ठीक करने में मदद करेगा । आपको बस इन दोनों इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर एक मिक्सचर तैयार करना है । आप इस तैयार किये गए मिक्सचर को मुंहासो पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें।
इम्यून सिस्टम
अगर आप रोज़ इनका सेवन करेंगे तो यह आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी मदद करेगा । इन दोनों इंग्रीडिएंट्स में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिनके कारण आप बैक्टीरिया और वायरस से बचे रहते हैं ।
गठिया का दर्द
यह गठिया के दर्द को दूर करने में बहुत प्रभावशाली माना जाता है। आप इसका पेस्ट बना सकते है और जिस हिस्से में आपको दर्द हो वहा उसे लगा सकते हैं। आपको थोड़े से गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और दालचीनी डाल कर अच्छे से मिलाना है और बस तैयार है आपका पेस्ट।
हृदय रोग का खतरा कम करता है
यह दोनों इंग्रीडिएंट्स कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है । आपको बस 3 छोटे चम्मच दालचीनी पाउडर और 2 चम्मच शहद लेना है और फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप रोज़ इसका सेवन कर सकते हैं ।
हमने आपको इन दोनों इंग्रीडिएंट्स के कुछ शानदार फायदों के बारे में बताया है। आप अपनी जीवन शैली में इन दोनों इंग्रीडिएंट्स को जोड़ कर खुद को स्वास्थ और त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से बचा सकते हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर