हितेश पंत (नई दिल्ली)
एग्जाम का सीजन पूरा होने के बाद अब एडमिशन का दौर शुरू होने वाला है। एडमिशन का ये वक्त उन छात्रों के लिए बेहद अहम होता है, जो 12वीं उत्तीर्ण कर अपने करियर को दिशा देने की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे छात्रों के लिए मावन संसाधन विकास मंत्रालय की वो ताजा लिस्ट बहुत मददगार साबित होगी, जिसमें देश के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बार में बताया गया है। रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को देश का बेस्ट शिक्षण संस्थान घोषित किया गया।
एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने एनआईआरएफ द्वारा तैयार की गई देश के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग लिस्ट जारी की है। यह रैंकिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता, सुविधाएं, प्लेसमेंट के आधार पर तैयार की गई है। कॉलेजों की इस रैंकिंग में इस बार देशभर के 3954 शिक्षण संस्थानों के बीच मुकाबला हुआ।
मानव संसाधन मंत्रालय ने इस बार 9 अलग-अलग कैटेगरी में रैंकिंग जारी की है। इन कैटेगरी में ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर और लॉ को शामिल किया गया है। मंत्रालय ने इन सभी कैटेगरी में अलग-अलग लिस्ट जारी की हैं। ओवरऑल कैटेगरी में आईआईएससी बैंगलुरु, कॉलेज में मिरांडा हाउस, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास, यूनिवर्सिटी में भी आईआईएससी बैंगलुरु, मैनेजमेंट में आईआईएम अहमदाबाद, फार्मेसी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस मोहाली, आर्किटेक्चर में आईआईटी खड़गपुर और मेडिकल कैटेगरी में एम्स दिल्ली पहले नंबर पर है।
ये है देश के ओवरऑल टॉप 10 शिक्षण संस्थानों की लिस्ट
1.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलूरू
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), मद्रास
- आईआईटी, बॉम्बे
- आईआईटी, दिल्ली
- आईआईटी, खड़गपुर
- जेएनयू
- आईआईटी, कानपुर
- आईआईटी, रुड़की
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- 10 अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई