क्या कॉमेडी क्वीन भारती सिंह से बनने वाली है मां पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

भारती सिंह

वैसे कॉमेडी की क्वीन कहीं जाने वाली मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन भारती सिंह सोनी टीवी में आने वाले द कपिल शर्मा शो में 11 बच्चों की मां बन चुकी है लेकिन अब असल जिंदगी में मां बनने की खबर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। यह माना जा रहा है कि भारती सिंह पर से जल्द ही मां बनने वाली है।

कलर्स टीवी पर आने वाले भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ‘खतरा खतरा खतरा’ शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं और उसमें भारतीय सिंह भी उनके साथ नजर आ रही हैं। यह शो काफी चर्चित है और भारती और हर्ष की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है दर्शकों के बीच। वहीं इस शो शूटिंग के दौरान भारती को सेट पर ही उल्टियां होना शुरू हो गई थी। उल्टियों के कारण यह माना जा रहा है भारती प्रेगनेंट हैं और मां बनने वाली हैं। जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी और वायरल होने लगी तो इसकी सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं ओवरवेट हूं तो लोग आसानी से ऐसी बातें सोच लेते हैं। हर्ष और मैं बेबी प्लान करना चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। हम इसके बारे में नवंबर के बाद प्लान करेंगे। इस वक्त लाइफ बहुत हेक्टिक है और मैं इस वक्त बच्चे के बारे में सोच भी नहीं सकती।’

आपको बता दें कि भारती सिंह ने मां बनने की खबर को सरासर गलत बताया है और इसकी वजह अब तबीयत खराब होना बताया है। वहीं, हर्ष और भारती की शादी 3 दिसंबर साल 2017 में शादी की थी। इन दोनों की जोड़ी को उनके फ्रेंड्स के द्वारा काफी प्यार और सम्मान मिलता है वही सोशल मीडिया पर भी दोनों काफी एक्टिव नजर आते हैं और अपनी प्यार की मिसाल देते हुए फोटोज अपलोड करते रहते हैं। इससे पहले भारतीय और हर्ष कलर्स पर आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी में साथ में नजर आ चुके हैं और इस शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER