जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट: CBSE  board 10th Result 2019

CBSE  board 10th Result 2019

CBSE बोर्ड ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट (CBSE  board 10th Result 2019) जारी कर दिया है|  सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट (CBSE  board 10th Result 2019) cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है| पिछली बार से  इस बार पासिंग प्रतिशत  4.40 फीसदी रहा| इस बार कुल 91.10 फीसदी स्‍टूडेंट पास होने में सफल रहे, जबकि पिछले साल 2018 में पार्सिंग पर्सेंटेज 86.70 था|

12वीं की तरह 10वी में भी त्रिवेंद्रम का प्रदर्शन सबसे अच्‍छा रहा|  त्रिवेंद्रम में कुल 99.85 फीसदी बच्‍चे पास हुए|  दूसरे नंबर पर चेन्‍नई जहा 99.00 फीसदी, तीसरे नंबर पर अजमेर जहां 95.89 फीसदी, चौथे नंबर पर पंचकुला 93.72 फीसदी साथ , पांचवें नंबर पर प्रयागराज 92.55 फीसदी के साथ , छठे नंबर पर भुवनेश्‍वर (92.32 फीसदी), सातवें नंबर पर पटना (91.86 फीसदी), आठवें नंबर पर देहरादून (89.04 फीसदी), नौवें नंबर पर दिल्‍ली (80.97 फीसदी) और गुवाहाटी 10वें (74.49 फीसदी) नंबर पर रहा|

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाज़ी मारी है|   लड़कों की तुलना में इस बार 2.31 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुईं हैं|  लड़कियों  का पासिंग पर्सेंटेज 92.45 फीसदी रहा, जबकि 2018 में 88.67 फीसदी लड़कियां पास हुईं थी|  वहीं इस बार लड़कों ने भी पिछले बार की तुलना में अच्‍छा प्रदर्शन किया है|  इस बार कुल 90.14 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि 2018 में लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 85.32 फीसदी था| वहीं, ट्रांसजेंडर उम्‍मीदवारों का रिजल्‍ट 94.74 फीसदी रहा|

 

 

कल से शुरू हो रहा है Google I/O 2019, देखे लाइव इवेंट

कैसे चेक करे रिजल्ट:

CBSE  board 10th Result 2019 को Google पर भी चेक कर सकते है|  फॉलो करे ये  स्टेप्स:

स्टेप 1: गूगल पर जाने के बाद आपको CBSE Result सर्च करें
स्टेप 2: आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड नंबर सबमिट करें|
स्टेप 4: अब आप रिजल्ट देख सकते हैं|
स्टेप 5: भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं|

कितने विद्यार्थी ने हासिल किया प्रथम रैंक?

इस बार CBSE  board 10th Result 2019 की परीक्षा में कुल13बच्चो प्रथम रैंक हासिल की है|

  1. नाम: सिद्धांत पिंगोरिया
    स्‍कूल: लोटस वैली इंटरनेशनल स्‍कूल, नोएडा
    नंबर:  499
    रैंक: 1
  2. नाम: दिव्‍यांश वाधवा
    स्‍कूल: बाल भारती पब्‍लिक स्‍कूल
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  3. नाम: योगेश कुमार गुप्‍ता
    स्‍कूल: सेंट पेट्रिक्‍स स्‍कूल जौनपुर
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  4. नाम: अंकुर मिश्रा
    स्‍कूल: एसएजी स्‍कूल वसुंधरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  5. नाम: वत्‍सल वार्षणेय
    स्‍कूल: देवान पब्‍लिक स्‍कूल, वेस्‍टेंड रोड, मेरठ, यूपी वत्‍सल
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  6. नाम: मान्‍या
    स्‍कूल: सेंट जेवियर स्‍कूल, मॉडल टाउन, फेज टू, भटिंडा
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  7. नाम: आर्या झा
    स्‍कूल: नंद विद्या निकेतन, धिचड़ा रिंग रोड, जामनगर
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  8. नाम: तरुण जैन
    स्‍कूल: सेंट ऐंजला सोफ‍िया सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल, घाट गेट, जयपुर
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  9. नाम:  भावना एन शिवदास
    स्‍कूल: पालघाट लायंस स्‍कूल, कोप्‍पम पलक्‍कड़, केरल
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  10. नाम:  ईशा मदान
    स्‍कूल: चौधरी छबिल दास पब्‍लिक स्‍कूल, पटेल नगर, गाजियाबाद
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  11. नाम:  दिव्‍य ज्‍योति गौर जग्‍गी
    स्‍कूल: कॉन्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, अंबाला कैंट, हरियाणा
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  12. नाम: अपूर्वा जैन
    स्‍कूल: उत्तम स्‍कूल फॉर गर्ल्‍स, शास्‍त्री नगर, गाजियाबाद
    नंबर: 499
    रैंक: 1
  13. नाम: शिवानी लाठ
    स्‍कूल: मयूर स्‍कूल, नोएडा, यूपी
    नंबर: 499
    रैंक: 1

और इसके अलावा कुल 25 विद्यार्थियों ने दूसरी रैंक हासिल की है|

करियर से जुड़ी  खबर  Youth Express पर। 

Summary
जारी हुआ सीबीएसई  का रिजल्ट: CBSE board 10th Result 2019-Youth Express
Article Name
जारी हुआ सीबीएसई का रिजल्ट: CBSE board 10th Result 2019-Youth Express
Description
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट (CBSE  board 10th Result 2019) cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है| इस बार कुल 91.10 फीसदी स्‍टूडेंट पास होने में सफल रहे है |
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER