फेसबुक ऍप ने लॉन्च किया एक नया “सीक्रेट क्रश” फीचर- जानें इसके बारें में

फेसबुक

मंगलवार 30 अप्रैल को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एफ 8 2019 में मंच पर आकर फेसबुक को लेकर कुछ बड़े बदलाव के बारे में बात की जिसमे उन्हें ये कहते हुए सुना गया के ये बदलाव यह फेसबुक की रणनीति में एक प्रमुख बदलाव के तौर पर सामने आएगा। इस घोषणा का एलान एक वार्षिक इवेंट में किया गया था।

जानें फेसबुक के “सीक्रेट क्रश” फीचर के बारे में

“मुझे विश्वास है कि भविष्य निजी यानी प्राइवेट ही है,” जुकरबर्ग ने इवेंट के दौरान कहा। मार्क ज़ुकरबर्ग ने इस इवेंट की शाम को फेसबुक की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के नाम रखा। उनकी साड़ी घोषणाएं प्राइवेसी सम्बंधित ही रही। ये साड़ी घोषणाएं

लेकिन फिर एक ऐसी घोषणा मार्क ज़ुकरवर्ग ने की जिससे साड़ी सुर्खिया सिर्फ इस घोषणा के नाम हो गयी ,जी हाँ हम बात  कर रहें है फेसबुक डेटिंग के लिए “सीक्रेट क्रश” फीचर की  –

फेसबुक डेटिंग जो पहली बार पांच देशों के लिए पिछले साल घोषित किया गया था, और अब इसे 14 अन्य देशो में शामिल करने के लिए विस्तारित किया गया है – भारत अभी भी उनमें से एक नहीं है – इस नई सुविधा के रोलआउट के बाद उपयोगकर्ता अपने फ्रेंडलिस्ट में से एक दोस्त में रुचि व्यक्त कर सकेंगे,बिना दूसरे को सूचित किये।

फेसबुक के अनुसार, यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को उनकी मित्र सूची में से नौ लोगों को चुनने का अवसर देगी और उन्हें इस गुप्त क्रश सूची में लाएगी। फेसबुक का कहना है कि अगर इन दोस्तों में से एक स्वयं डेटिंग सेवा पर है और उपयोगकर्ता को अपनी गुप्त क्रश सूची में जोड़ता है, तो ये प्लेटफ़ॉर्म उन दोनों से मेल खाएगा और दोनों को एक-दूसरे से इंट्रस्ट की सूचना देगा।

 

 

दुर्भाग्य से, न तो सीक्रेट क्रश और न ही इसकी मूल सेवा, फेसबुक डेटिंग, भारत में उपलब्ध हैं – इसे आने वाले दिनों में भारत में उतारने की योजना बनाई जा रही है। यह सेवा अर्जेंटीना, कोलंबिया, मैक्सिको, कनाडा और थाईलैंड में एक साल से अधिक समय से रही थी।

इसे 14 नए देशों में विस्तारित किया गया है जैसे की ब्राजील, बोलीविया, चिली, इक्वाडोर, गुयाना, पैराग्वे, पेरू, उरुग्वे, लाओस, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम और सूरीनाम। इसके अलावा, इसे वर्ष के अंत तक अमेरिका में रोल आउट करने की घोषणा की गई है।

देश और दुनिया लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

 

 

Summary
फेसबुक ऍप ने लॉन्च किया एक नया "सीक्रेट क्रश" फीचर- जानें इसके बारें में
Article Name
फेसबुक ऍप ने लॉन्च किया एक नया "सीक्रेट क्रश" फीचर- जानें इसके बारें में
Description
मंगलवार 30 अप्रैल को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एफ 8 2019 में मंच पर आकर फेसबुक को लेकर कुछ बड़े बदलाव के बारे में बात की
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER