रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आज मिली हार के कारण उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अंदर टीम खिलाड़ियों की क्षमता को देखते हुए बात की जाए तो उनकी टीम में मैच को हारने का प्रमुख कारण क्या है यह किसी को नहीं पता…. लेकिन चलिए हम बताते हैं आपको उन तीन प्रमुख कारणों के बारे में जिन तीन प्रमुख कारणों की वजह से आरसीबी प्ले ऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई।
ये हैं वह तीन प्रमुख कारण –
1. दरअसल मैदान पर सबसे पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आरसीबी के खिलाड़ियों ने ज्यादा समय तक मैदान पर टिकने दिया और यही वजह रही कि शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
2. दूसरे प्रमुख कारण की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 19 ओवर के बाद 167 रेल 5 विकेट खोकर बना था और उस समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी 180 का स्कोर बड़ी आसानी से बना लेगी। लेकिन आखरी ओवर नवदीप सैनी का था, जिसमें सरफेन रदरफोर्ड और अक्षर पटेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आखरी ओवर में 20 रन बनाए।
3. तीसरा प्रमुख कारण यह रहा कि जब 188 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को मैदान पर, पार्थिव पटेल ने शुरूआत से ही बेहतरीन शुरुआत दिलाई। लेकिन पार्थिव पटेल (37 रन) के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और उसके बाद विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए तो एबी डीविलियर्स 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद कोई भी खिलाड़ी मैदान पर नहीं टिक सका और आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा।
फिलहाल विराट कोहली के लिए आईपीएल का यह सीजन सबसे बुरे दौर में शामिल रहा है। क्योंकि आरसीबी की टीम को आज तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं नसीब हुआ है और 2019 आईपीएल में तो उसने लगातार 6 मैच हारकर यह तमगा अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी ओर इस बार भी आरसीबी के सारे अरमानों पर पानी फिर गया।