फ्री में डाउनलोड करें 5 Best Racing Games Google Play Store से

बेस्ट रेसिंग गेम

आज  कल सभी को गेम्स खेलने का शौक खास कर रेसिंग गेम्स का,  एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूज़र  के लिए आज हम कुछ बेस्ट रेसिंग गेम की लिस्ट लाये है जो की ऑनलाइन खेली जा सकती है| यूं तो गूगल प्ले स्टोर पर काफी गेम्स हैं,  लेकिन इनमें से कुछ बेस्ट रेसिंग गेम  पेड (पैसो में खरीदने वाले) गेम्स होते है। हालांकि हम आपके लिए जो बेस्ट गेम्स की लिस्ट लाए हैं, उन सभी गेम्स आप  गूगल प्ले स्टोर से  बिलकुल फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Effective Ways to free your Phone’s Storage

बेस्ट रेसिंग गेम की लिस्ट ?

1. Asphalt 9: Legends

अगर बेस्ट रेसिंग गेम की बात हो तो Asphalt का नाम सबसे पहले आता है। Asphalt गेम का लेटेस्ट वर्जन Asphalt 9 Legends है और यह एक हाई ग्राफिक्स इंटेंसिव खेम है।यह गेम फ्री में  गूगल प्ले स्टोर पर से  डाउनलोड किया जा सकता है । गेम में बेहतरीन ग्राफिक्स के साथ कस्टोमाइज करने के भी कई ऑप्शन है। आप रेस से लेकर कार तक बहुत कुछ कस्टोमाइज कर सकते हैं। इसमें खेलने के लिए कई मोड्स उपलब्ध है। प्लेयर्स इसमें शामिल करियर मोड में रेस जीत कर आगे अन्य रेस को अनलॉक कर सकते हैं। इस गेम में आप ब्लूटूथ कंट्रोलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस गेम का साइज 1.71GB है और आप इसे प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

2. SBK 16

SBK 16 एक बाइक रेसिंग गेम है। आप अगर Moto GP देखने के शौकीन हैं, तो आपको यह गेम काफी पसंद आ सकता है। Moto GP के जैसे ही इस गेम में भी सूपर बाइक मिलती है। जिनसे आप रेसिंग ट्रैक पर रेस कर सकते हैं। गेम में कई बड़ी पॉप्युलर कंपनियों की सूपर बाइक मौजूद हैं। इसमें 4 कॉन्टिनेन्ट में 13 राउंड्स होते हैं। इसके अलावा इसमें 4 गेम मोड हैं, जिनमें चैंपियनशिप, क्विक रेस, टाइम अटैक और टेस्ट राइड्स शामिल हैं। गेम में 3D ग्राफिक्स हैं, जो इसके खेलने में काफी मजेदार बनाते हैं। इस गेम का साइज 258MB है|

3. Beach Buggy Racing 2

Beach Buggy Racing 2 काफी आसान  रेसिंग गेम है, लेकिन इसका कार्टूनिक ग्राफिक्स और एनिमेशन इसे खेलने में काफी दिलचस्ब बना देता है। गेम में प्लेयर्स को Beach साइड में रेस करनी होती है और चेकपॉइन्ट्स को जल्द से जल्द पूरा करना होता है। साथ ही इसमें कॉइन्स को इक्ट्ठा करना होता है। प्लेयर को इन कॉइन्स से अपनी Buggy को अपग्रेड करना होता है। गेम में रेस को थोड़ा मुश्किल बनाने के लिए बीच बीच में जानवर और घर भी बनाए गए हैं। प्लेयर को कोशिश करनी होती है कि वह इन सब बाधाओं से ना टकराए। इस गेम में  ब्लूटूथ कंट्रोलर का भी  उपयोग  किया जा सकता है  इस गेम का साइज 111MB है

4. Red Bull Air Race 2: the Mobile Game

इस गेम का साइज 298MB है|   रेस ट्रैक और बीच साइड रेसिंग से हट कर इस गेम में रेस हवा में होती है। यह  एयर प्लेन रेसिंग गेम है। इसमें खिलाडी को बेस से शुरुआत कर मास्टर पायलेट बनना होता है। खास बात यह है कि इस गेम में आप ना केवल रेस कर सकते हैं, बल्कि इसमें आप पायलेट ट्रेनिंग भी कर सकते हैं और मैप में कही भी प्लेन उड़ा सकते हैं।

5. Idle Racing GO: Car Clicker & Driving Simulator

गेम का साइज मात्र 77.1MB है| यह गेम उन प्लेयर्स के लिए है, जो Subway Surfer जैसे गेम्स खेलना पसंद करते हैं। कार को इक्ट्ठा करने से लेकर ज्यादा से ज्यादा पॉइन्ट्स पाने के लिए उनमें सुधार करने तक इस गेम में कई मजेदार ऑप्शन मौजूद है।  इसे प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर

Summary
 फ्री में डाउनलोड करें 5 बेस्ट रेसिंग गेम  Google Play Store से- Youth Express
Article Name
फ्री में डाउनलोड करें 5 बेस्ट रेसिंग गेम Google Play Store से- Youth Express
Description
एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूज़र के लिए हम जो बेस्ट रेसिंग गेम की लिस्ट लाए हैं, उन सभी गेम्स आप  गूगल प्ले स्टोर से  बिलकुल फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER