‘तुम कभी ग्रैमी नहीं जीत पाओगी’, कहना था मेरे बॉयफ्रेंड का- लेडी गागा (ग्रैमी अवार्ड विनर)

lady-gaga-grammy-award-winner - youth Express

दोस्तों,आज हम बात करने जा रहे है ‘स्टेफनी जॉनने एंजेलिना जर्मनोटा’ के बार में लेकिन बात करने से पहले इस बात का जिक्र ज़रूरी है की आखिर ये है कौन? ये वो है जिसे दुनिया ने लेडी गागा के नाम से जाना| लेडी गागा, जिसे 12 बार ग्रैमी अवार्ड के नॉमिनेट किया गया और उन्होंने 5 बार उसे जीता भी| वो लेडी गागा, जिसका बचपन गरीबी में गुज़रा, जिसके बॉयफ्रैंड ने उसे कहा की तुम कभी म्यूजिक का ऑस्कर कहे जाने वाला ‘ग्रैमी अवार्ड’ नहीं जीत पाओगी, वो जो एक समय में डिप्रेशन का शिकार हो गयी|

‘परिणीति चोपड़ा’ का ऐसा कातिलाना अंदाज़, पहले न देखा होगा

हाल ही में उसे फ़िल्म ‘अ स्टार इज़ बॉर्न’ के गाने ‘शैलो’ के लिये ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब, ग्रैमी और बाफ़्टा अवॉर्ड से नवाज़ा गया| ये उनकी मेहनत , उनकी लगन ही थी संगीत को लेकर जो आज वो इतने सारे अवार्ड अपने नाम कर चुकी है| लेडी गागा ने महज़ 4 साल की उम्र से ही गिटार बजाना शुरू कर दिया था| ग्रैमी अवार्ड मिलते वक़्त उनकी आँखों में आंसू साफ़ देखे जा सकते थे| एक मध्यम क्लास के परिवार से आयी लड़की कैसे पूरी दुनिया में छा जाती है|

‘शर्लिन चोपड़ा’ की कातिलाना अदा देख, फैंस हुए मदहोश

28 मार्च 1986 को न्यूयॉर्क में जन्मी लेडी गागा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2003 में की और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और एल्बम दर एल्बम वो अपने काम में बेहतर होती गयी और धीरे-धीरे लोगो ने उनके काम को पसंद करना शुरू किया| ग्रैमी अवार्ड मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर की और कहा की वे बहुत जल्द बहुत सारे बेहतरीन गानो के साथ लौटेंगी और लोग उन पर अपना प्यार ऐसे ही बनाये रखे|

दोस्तों, लेडी गागा की ज़िंदगी हमे ये सीखाती है की अपने सपनो को पालो और उनके लिए तब तक लड़ते रहो, जब तक की वे पूरे ना हो जाए|

Summary
'तुम कभी ग्रैमी नहीं जीत पाओगी', कहना था मेरे बॉयफ्रेंड का- लेडी गागा (ग्रैमी अवार्ड विनर)
Article Name
'तुम कभी ग्रैमी नहीं जीत पाओगी', कहना था मेरे बॉयफ्रेंड का- लेडी गागा (ग्रैमी अवार्ड विनर)
Description
वो लेडी गागा, जिसका बचपन गरीबी में गुज़रा, जिसके बॉयफ्रैंड ने उसे कहा की तुम कभी म्यूजिक का ऑस्कर कहे जाने वाला 'ग्रैमी अवार्ड' नहीं जीत पाओगी,
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER