सोमवार को आईपीएल 2019 का 40 वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मैच एक हाई स्कोरर मैच था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे के शतक के दम पर छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर 2 गेंदों में ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने शतकीय की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 63 गेंदों पर 103 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। अजिंक्य रहाणे के अलावा हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनाए गए स्टीवन स्मिथ ने 32 गेंदों पर महत्वपूर्ण 50 रन बनाए। जिसमें से उन्होंने लगातार आठ चौके लगाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने राजस्थान की तरफ से बड़ा स्कोर नहीं बनाया। बेन स्टोक्स 8 गेंद पर 8 रन ही बना सके जबकि आखिरी में स्टूअर्ट बिन्नी ने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से हर मैच की तरह कगीसो रबाडा ने इस बार भी सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट गिरने तक टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया था। पृथ्वी शा 39 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शिखर धवन ने तेजी से रन बनाते हुए 27 गेंदों पर 54 रन ठोक डाले। इसके बाद बची हुई कसर ऋषभ पंत ने भी निकाल दी। पंत ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 78 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इस तरह दिल्ली ने 19.2 ओवर में ही हमें जीत लिया।
इस मैच के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 11 मैचों में 7 में जीत दर्ज कर ली है जबकि उसे चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वही राजस्थान रॉयल्स की 10 मैचों में केवल तीन ही जीत है।

