शनिवार को खेले गए आईपीएल के 36 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ था। इस मैच के पहले राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान अजिंक्य रहाणे को कप्तानी पर से हटा दिया गया और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स की कमान सौंपी गई। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 161 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स स्कोर जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसे आसानी से हासिल कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 11 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और सूर्य कुमार यादव ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने समझदारी से खेलते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 108 रन पर मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। जब सूर्यकुमार यादव 33 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डी कॉक ने भी 47 गेंदों पर 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों पर 23 रन जबकि पोलार्ड ने 7 गेंदों पर 10 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से श्रेयस गोपाल को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का पहला विकेट 39 रन पर अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा। अजिंक्य रहाणे 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद टीम का दूसरा विकेट 76 रन के स्कोर पर आउट हुआ। जब संजू सैमसन 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स दो गेंद खेलकर जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मगर टीम के बदले हुए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टीम को संभाले रखा और उन्होंने अर्धशतक लगाया। स्टीवन स्मिथ ने नाबाद 48 गेंदों पर 59 रन जबकि रियान पराग ने 29 गेंदों पर 46 रन की तेज पारी खेलकर 19 ओवर 3 गेंद में ही राजस्थान राज को 5 विकेट से जीत दिला दी।
9 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की यह तीसरी जीत है। जबकि मुंबई इंडियंस ने कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 6 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

