हितेश पंत (नई दिल्ली)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज में भारत के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हिस्सा लेंगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की बेहतरीन खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तान होंगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिकोणीय सीरीज के लिए अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने बुधवार को टीम की घोषणा की। ये त्रिकोणीय सीरीज 22 मार्च से मुंबई में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए महिला टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पिछली सीरीज में चोट से जूझ रही भारतीय टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की टीम में वापसी हुई है।
इस सीरीज के टीम में –
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमा रॉड्रिग्स, अंजली पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकार, रुमेली धर और मोना मेशराम को शामिल किया गया है।
इस टीम के साथ ही सीरीज से पहले खेली जाने वाले अभ्यास मैचों के लिए इंडिया ए टीम भी घोषित की गई है। इस टीम में –
एस. मेघना (कप्तान), वीआर वनीता, डी. हेमलता, मोनिका दास, तरन्नुम पठान, प्रियंका प्रियदर्शनी, अरुंधती रेड्डी, आर. कल्पना (विकेटकीपर), राधा यादव, कविता पटिल, शांति कुमारी, प्रीति बोस, शेरल रोजारियो और हरलीन देओल को जगह मिली है।