हितेश पंत (नई दिल्ली)
भारतीय रेलवे सबसे बड़े सरकारी संगठनों में से एक है। इसलिए रोजगार देने में रेलवे सबसे ऊपर रहता है। हाल में रेलवे ने 90,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ये रेलवे की अभी तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। अब रेलवे जल्द इससे भी बड़ी संख्या में भर्ती शुरु करने की योजना बना रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद ये बात कही है कि रेलवे में 2 लाख 40 हजार पदों पर वैकेंसी हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के 90,000 पदों पर भर्ती कर रहा है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया गया है। इस पदों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। रेलवे के अनुसार अभी तक करीब 1.5 करोड़ उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर चुके हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के बीच रेलवे ने बढ़ी खुशखबरी दी है।
ट्विटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा दी गई जानकारी शेयर हुई है। ऑल इंडिया रेडियो ने रेल मंत्री के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि रेलवे में नॉन गैजेटेड पदों पर 2 लाख 40 हजार पदों पर वैकेंसी हैं। इन पदों को योग्य उम्मीदवारों के लिए नोटिफाई कर लिया गया है। इस ट्विट से साफ होता है कि रेलवे में जल्द बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरु होने वाली है।