Facebook की चूक लाखो इंस्टाग्राम यूजर हुए प्रभावित

इंस्टाग्राम

Facebook एक बार फिर यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर सवालों के कटघरे में है । फेसबुक ( Facebook) से समावित्य कंपनी  Instagram से जुड़े एक अहम मुद्दे पर जानकारी सामने आई है। फेसबुक ने 18 April गुरुवार को बताया कि लाखों इंस्टाग्राम (Instagram) यूज़र्स के पासवर्ड इंटरनल सर्वर पर  unencrypted तरीके से संग्रहित हो गए थे।  इंस्टाग्राम पासवर्ड के संबंध में जानकारी  Facebook ने ब्लॉग पोस्ट कर साझा किये है|

चीन में ई-कॉर्मस सर्विस बंद करेगा एमेजन, Alibaba ग्रुप दे रहा टकर

Facebook ने बताया कि हम उन यूज़र्स को नोटिफाई कर रहे हैं कि हमने जांच के दौरान निश्चित किया है कि संग्रहित किए पासवर्ड आंतरिक या अनुचित ढंग से एक्सेस नहीं किए गए हैं। पिछले महीने कंपनी ने इस बात से पर्दा उठाया था कि हजारों- लाखों यूजर्स के unencrypted पासवर्ड संग्रहित हो गए हैं।  उस वक्त कंपनी ने प्रभावित होने वाले इंस्टाग्राम यूज़र्स की संख्या कुछ हजार बताई थी। लेकिन यह संख्या पहले लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक है।

कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि हमने पाया है कि इंस्टाग्राम पासवर्ड के अतिरिक्त लॉग रीडेबल फॉर्मेट में स्टोर थे। अब हम अनुमान लगा सकते हैं कि इस समस्या की वज़ह से लाखों इंस्टाग्राम यूज़र प्रभावित हुए हैं।

 

The Movie Kalank Is Visually Appealing But Lacks In Authenticity

यह कोई पहेली दफा नहीं है की फेसबुक यूजर की प्रिवेसी को लेकर विवादों में है, एक बार पहले भी यूज़र की प्राइवेसी को लेकर सवालों के कटघरे में  थी । यह बात पिछले साल  उजागर हुई थी की राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने तकरीबन 8.7 करोड़ यूज़र्स के फेसबुक डेटा को चोरी किया था। Facebook ने इसके बाद डेटा संचालन को लेकर काफी कड़े कदम भी उठाए थे|  जिसके बाद से बाहरी कंपनियों के साथ डेटा-शेयरिंग पार्ट्नरशिप को भी हटा लिया गया था।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर

Summary
 Facebook की चूक लाखो इंस्टाग्राम यूजर हुए प्रभावित -Youth express
Article Name
 Facebook की चूक लाखो इंस्टाग्राम यूजर हुए प्रभावित -Youth express
Description
 Facebook ने गुरुवार को बताया कि लाखों इंस्टाग्राम (Instagram) यूज़र्स के पासवर्ड इंटरनल सर्वर पर  unencrypted तरीके से संग्रहित हो गए थे।  
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER