शाम को भूख किसको नहीं लगती, इस समय हमे बस कुछ चटपटा मिल जाए तो बात बन जाए। हर दिन एक नये स्नैक के बारे में सोचना और बनाना आपके लिए एक बहोत बड़ी मुसीबत हो सकती है। ज्यादातर लोग शाम को स्नैक के नाम पर फास्ट फूड खाना ज़्यादा पसंद करते हैं,लेकिन रोज़ रोज़ फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपकी हेल्थ पर कई बुरे प्रभाव भी पड़ सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके पास शाम को एक स्वस्थ स्नैक का विकल्प उपलब्ध हो, तो यहां आपके लिए एक बहोत ही अच्छी रेसेपी है जिसे आप झटपट बना कर खा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं भारत की मशहूर चाट की जिसे हम हेल्थी तरीके से बनाने की विधि आपको बताएंगे।
सामग्री:
कद्दू का फूल – 3 टुकड़े
हरा कद्दू – 100 ग्रा
सौंफ़ के बीज – 2 ग्रा
कैरम बीज – 2 ग्रा
मेथी के बीज – 2 ग्रा
नमक – 2 जी
तेल – 10 मि.ली.
हल्दी – 2 ग्रा
टमाटर (कटा हुआ) – 5 ग्रा
हरी मिर्च (कटी हुई) – २ ग्रा
प्याज (कटा हुआ) – 5 ग्रा
लहसुन (कटा हुआ) – 3 जी
अदरक (कटा हुआ) – २ ग्रा
मकई का आटा – 5 ग्रा
देसी मिर्च – 5 ग्रा
धनिया पाउडर – 2 ग्रा
चाट मसाला – 4 ग्रा
सजावट के लिए:
अमचूर की चटनी – 10 मि.ली.
पुदीने की चटनी – 10 मि.ली.
खाद्य फूल – 4 ग्रा
मीठा दही – 10 ग्रा
तरीका:
एक हरा कद्दू लें। इसे अच्छी तरह से धोएं और उसके छिलके को छीलने के बाद बीज निकल कर छोटेर छोटे पीस कर लें। फिर एक मोटा तवा लें उसमें तेल, मेथी के दाने, सौंफ के बीज, कैरम के बीज डालें और तलने दें। अब इसमें कटा हुआ लहसुन, कटा हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ प्याज, कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। अब उसमें कद्दू, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, नमक डालें और अच्छी तरह से मैश होने तक पकाएं।
ठंडे पानी के साथ मकई के आटे का घोल बनाएं। इसमें नमक मिलाएं और इसे पांच मिनट तक रख कर छोड़ दें। अब ठंडे पानी में कद्दू के फूल को अच्छी तरह से धो लें।और उसको अछि तरह से पेपर पर रख कर सुखाएं और मकई के बैटर में मिलाएं। कद्दू को डीप फ्राई करने के बाद ऊपर से चाट मसाला डालें और अलग रख दें।
अब एक प्लेट ले ले, उसमें सबसे पहले डीप फ्राई किया हुआ कद्दू डालें और ऊपर से अमचूर की चटनी, पुदीने की चटनी और मीठा दही डालें। गार्निशिंग के लिए हरा धनिया ऊपर से दाल कर घरवालों को परोसें।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

