Huawei के सब-ब्रांड Honor की नई हॉनर 20 सीरीज़ के अंतर्गत आज 17 april को पहले Honor 20i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Honor 20i स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी पहले से ऑनलाइन रिटेल साइट Vmall पर शुरू हो चुकी है। लिस्टिंग से हॉनर 20आई के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिलती है। इसके कीमत की जानकारी फ़िलहाल नहीं है| हॉनर 20आई स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हैं। आज Honor MagicBook 2019 को भी लॉन्च किया जाना है। चलिए बता दे की अब आप इससे लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते है?
कैसे देखे Honor 20i लाइव स्ट्रीमिंग
कंपनी अपनी वेबसाइट पर हॉनर 20आई के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। इवेंट की शुरुआत दोपहर 3 बजे CST मतलब भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगी। फ़ोन की स्पेसिफिकेशन की जनकारी तो पहले ही पता चल गयी थी और आज इसके कीमत पर से भी पर्दा उठ जाएगा|
अगर करे तो इसके तीन वेरिएंट हो सकते हैं- 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। साथ ही फोन को ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड और मैज़िक नाइट ब्लैक रंग में लिस्ट किया गया है।
Honor 20i के फीचर
इसे तीन कलर में उतारा जा रहा है, और आज किसकी कीमत की जानकारी भी हो जेगी| फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर है । इसकी बैटरी 3,400 एमएएच की होगी जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हाइब्रिड डुअल-सिम वाले Honor 20i एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है| जो की की 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है।
अब कैमरा की बात क्र तो इसमें ट्रीपल रियर कमरा है| एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई ब्यूटी, नाइट सीन मोड, पोर्टेट मोड, प्रोफेशनल कैमरा, पैनारोमा समेत कई फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एआई ब्यूटी फीचर से लैस है।
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। आंखों के प्रोटेक्शन के लिए Honor 20i फोन TUV Rheinland सर्टिफाइड है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 154.8×73.64×7.95 मिलीमीटर और वज़न 164 ग्राम है।
Honor 20i के अलावा Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20A को भी इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


