राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी

राजस्थान रॉयल्स

शनिवार को खेले गए आईपीएल के 12 वें संस्करण के 27 से मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। यह एक हाई स्कोरर मैच था। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियन को 4 विकेट से हराया। राजस्थान राजकीय सात मैचों में दूसरी जीत है जबकि मुंबई इंडियंस की सात मैचों में या तीसरी हार है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने भी 47 रनों की धुआंधार पारी खेली। जिन्हें हार्दिक पांड्या ने 28 रन बनाकर अच्छा सहयोग दिया। इन सब की पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा ऑर्चर ने 3 विकेट तथा जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। अजिंक्य रहाणे ने टीम को ठोस शुरूआत दी। आखिर में जोस बटलर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अंसारी जोसेफ के एक ओवर में ही 28 रन कूट डाले। जिसकी वजह से वह इस मैच में चर्चा का विषय बने हुए हैं।  राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने भी 26 गेंदों में 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। आखिर में 19.3 ओवर में राजस्थान राज्य ने 188 बना कर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस मैच में हार का कारण रोहित शर्मा की गलतियां रहीं। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में शानदार फॉर्म में चल रहे लसिथ मलिंगा को शामिल नहीं किया। वहीं खुद एक सेट बल्लेबाज होने के बावजूद वह एक खराब शाट खेलकर आउट हो गये। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी 187 रन का विशाल लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए और उन्होंने यह मैच गंवा दिया।

मुंबई के इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स की मुंबई के खिलाफ यह तीसरी जीत थी। इसके पहले दोनों के बीच इस मैदान पर 8 मुकाबले खेले गए थे। जिनमें 6 में मुंबई इंडियंस को जीत मिली थी जबकि 2 मैच राजस्थान राज में जीते थे।

Summary
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी
Article Name
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी
Description
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियन को 4 विकेट से हराया। राजस्थान राजकीय सात मैचों में दूसरी जीत है जबकि मुंबई इंडियंस की सात मैचों में या तीसरी हार है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER