Huawei ने नया स्मार्टफोन Honor 8A Pro को लांच किया गया है | चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने नए Honor 8A Pro स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया है। एंड्रॉयड 9 पाई पर चलने वाले वाला यह स्मार्टफोन इस साल जनवरी में लॉन्च किए गए Honor Play 8A का रूसी वेरिएंट लगता है। फोन के बारे में सबसे पहले जानकारी EEC की वेबसाइट से सामने आई थी। Honor 8A Pro में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 6.09 इंच की एचडी+ स्क्रीन कंपनी ने लगाया है|
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Honor 8A Pro के फीचर
हुवावे का यह नया हॉनर 8ए प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन 6.09 इंच के आईपीएस एचडी+ जो की 720×1560 पिक्सल डिस्पले से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।साथ ही 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Samsung Galaxy A20e launched as a lite version of its Galaxy A20: Know full specs
Honor 8A Pro की बैटरी 3,020 एमएएच की है। फोन का वज़न 150 ग्राम है, और डाइमेंशन 156.28×73.5×8 मिलीमीटर है। देखा जाए तो इनबिल्ट स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर के मामले में नया फोन चीन में लॉन्च किए गए Honor Play 8A से अलग है।
फोटोग्राफी की बात करे तो 8A Pro में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। हॉनर 8ए प्रो में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ आता है। फोन जीपीएस और ग्लोनास को भी सपोर्ट करता है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
वाट्सएप्प ला रहा नया फीचर ‘इग्नोर आर्काइव चैट्स’, ‘आर्काइव चैट्स’ की जगह में भी हुआ बदलाव
क्या है कीमत?
कंपनी के अनुसार, Honor 8A Pro को रूसी मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की कीमत 13,990 रूबल भारतीय रूपए के अनुसार करीब 14,700 रुपये है। फिलहाल, इस फोन को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हॉनर 8ए प्रो को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


