शुक्रवार को खेले गए आईपीएल के 12 वें संस्करण के सभी से मैच में शिखर धवन की 97 रन की पारी के बाद बदौलत दिल्ली कैपिटल्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर दिल्ली ने आईपीएल 2019 में अपनी चौथी जीत दर्ज की और वह 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई। दिल्ली कैपिटल्स में अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बरकरार रखा।
मैच शुरू होने पर जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो शुभमन गिल ने 65 रन जबकि अच्छे फॉर्म में चल रहे आंद्रे रसेल ने 45 रन बनाए। इन के अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सका। जिसकी वजह से टीम ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 178 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने कगीसो रबाडा की 9 गेंद पर 26 रन बनाए। अपनी 45 रनों की पारी में आंद्रे रसेल ने तीन चौके और 4 छक्के लगाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआत में ही दूसरे और में झटका लगा। जब कृष्णा ने पृथ्वी शॉ को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उस समय टीम का स्कोर 3 ओवर में 32 रन था। बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले आंद्रे रसेल ने गेंद से कमाल दिखाते हुए श्रेयस अय्यर को 6 रन पर चलता किया। श्रेयस अय्यर ने 6 गेंदों में 6 रन की पारी खेली। उसके बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए।
मैच आगे बढ़ा तो ऋषभ पंत और शिखर धवन ने तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की अहम पार्टनरशिप की। जिसमें से श्रेयस अय्यर ने 31 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। शिखर धवन तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे और उन्होंने एक के बाद एक कोलकाता नाइट राइडर्स के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और अपना पचासा भी पूरा किया। श्रेयस अय्यर और शिखर धवन की इसी पारी की बदौलत दिल्ली जीत के नजदीक पहुंच सकी। हालांकि श्रेयस अय्यर भी नाबाद नहीं लौट सके और वह आउट हो गए। मगर दिल्ली की जीत के समय शिखर धवन 97 रन बनाकर खेल रहे थे। कॉलिन इंग्राम ने छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी और शिखर धवन अपने शतक से चूक गए।

