गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 151 रन 7 विकेट खोकर बनाए। वही दूसरी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मगर यह मैच काफी रोमांचक रहा। इसका कारण यह है की कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया और वह मैदान में चले आए। आइए हम आपको बताते हैं कि धोनी को गुस्सा क्यों और कब आया।
दरअसल चेन्नई के 25 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे शेन वॉटसन फाफ डू प्लेसिस सुरेश रैना और केदार जाधव दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाये और पवेलियन वापस लौट गए। ऐसे में धोनी और रायडू ने टीम को लक्ष्य के करीब तक पहुंचाया। चेन्नई को आखरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। सामने बेन स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर रविंद्र जडेजा थे। पहली ही गेंद पर संतुलन खोते हुए रविंद्र जडेजा ने गेंद को सीधे बाउंड्री लाइन के पास 6 रन के लिए पहुंचा दिया। अब चेन्नई को 5 बॉल पर 12 रन चाहिए थे। अगली बार पर जडेजा ने 1 रन लिया। मगर यह नो बॉल थी। इस तरह अब चेन्नई को 5 बॉल पर 10 रन चाहिए थे। अगली गेंद फ्री हिट थी। जिस पर धोनी ने 2 रन लिए। अब टीम को 4 गेंद पर 8 रन चाहिए थे। अगली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी बोल्ड हो गए। अब चेन्नई के लिए यह मैच जीतना मुश्किल हो गया था क्योंकि 3 गेंद पर 8 रन चाहिए थे। मिचेल संटनर स्ट्राइक पर आए।
जब आखिरी ओवर की तीसरी गेंद फेंकी गई तो उस पर मिचल सेंटरन रे 2 रन लिए। मगर अंपायर ने गलती से नो बॉल के लिए हाथ उठा दिया और बाद में नो बॉल नहीं दी गई। जिससे जडेजा दूसरे अंपायर से शिकायत करने लगे। तभी धोनी गुस्सा होते हुए ड्रेसिंग रूम से मैदान के बीच तक आ गए और वह अंपायर से बात करने लगे। धोनी काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे। धोनी का यह अवतार पहले कभी नहीं देखा गया था। अंपायर ने समझा बुझाकर धोनी को वापस भेजा।
अगली गेंद पर मिचेल ने 2 रन लिए फिर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए एक गेंद में 4 रन की जरूरत थी। अगली गेंन वाइड चली गई। जिससे उन्हें 1 बॉल पर 3 रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद पर मिचेल ने 6 रन मार दिए और इस तरह चेन्नई ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।

