Realme 3 Pro को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Realme अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान गुरुवार 11 अप्रैल को ट्वीट के ज़रिए किया। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। दूसरी तरफ, Realme के सीईओ माधव शेठ ने बुधवार को एक ट्वीट में दावा किया कि
Realme 3 Pro अपने सेगमेंट में Fortnite सपोर्ट करने वाला पहला फोन होगा। इस मोबाइल को Xiaomi Redmi Note 7 Pro के जवाब में उतारा जा रहा है। पिछले महीने Realme 3 को लॉन्च किया गया था।
Oppo Reno 10X Zoom launched with Side-Swing Selfie Camera and 10X Zoom: Know full spec
ट्वीट के ज़रिए Realme ने ऐलान किया है कि रियलमी 3 प्रो को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस दिन दोपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली विश्वविद्यालय में एक इवेंट आयोजित करेगी।
Time to fasten your seat belts as #SpeedAwakens⚡Experience the live unveiling of #realme3Pro from Delhi University at 12:30PM, 22nd Apr. Excited? RT & spread the word. pic.twitter.com/vW57xa5Li5
— realme (@realmemobiles) April 11, 2019
बुधवार को रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने दावा किया कि रियलमी 3 प्रो अपने सेगमेंट में फोर्टनाइट को सपोर्ट करने वाला पहला फोन होगा। उन्होंने अपने फोन की गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर दिखाने के बहाने Redmi Note 7 Pro को टोंट भी मारा । उन्होंने कहा कि जब बात स्पीड की हो तो चिपसेट बेहद ही अहम हो जाता है।
How about playing #Fortnite on #realme3Pro? I believe #Realme 3 Pro will be the 1st in its segment that can directly support it. Tried to play this game on some latest “Pro” devices but none of them could manage. When it comes to speed, chipset matters.
RT to win 1 Rm3pro. pic.twitter.com/j5SKOrXA2g— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) April 10, 2019
अभी तक Realme 3 Pro के प्रोसेसर के बारे में कोई जानकरी नहीं दी है। हालांकि, शुरुआती घोषणा में इस फोन में 48 मेगापिक्सल सेंसर होने की जानकारी दी जा चुकी है |
भारत में Sony ने लॉन्च किया नया वारयलेस हेडफोन- जाने कीमत
माधव शेठ ने इससे पहले तीन Realme 3 Pro के तीन कैमरा सैंपल अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए थे। एक में सेल्फी कैमरे का दम दिखाया गया है, बाकी दो में रियर कैमरा सेटअप का। ये तस्वीरें EXIF डेटा और रिजॉल्यूशन के साथ नहीं आती हैं। इस आधार पर फोन में इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इनमें से एक तस्वीर प्राइमरी कैमरे में एचडीआर सपोर्ट होने की इशारा देती है। एक और तस्वीर यही इशारा देती है कि सेल्फी कैमरे का रिजॉल्यूशन 13 मेगापिक्सल से ज़्यादा हो सकता है। Redmi Note 7 Pro भी इतने रिजॉल्यूशन वाला कैमरा का हिस्सा है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


