बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कब क्या हो जाए, ये कोई नहीं कह सकता। जी हां अब आप खुद ही देख लीजिये कि कैसे टीवी का यह मशहूर एक्टर इतनी ज्यादा उम्र होने के बाद भी दोबारा पिता बन चुका है। आपको जान कर हैरानी होगी कि टीवी का यह मशहूर एक्टर 51 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बन चुका है। दरअसल इससे पहले यह एक्टर एक बेटे का पिता था, लेकिन अब यह दो बेटो का पिता बन चुका है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि टीवी के मशहूर एक्टर सूरज थापर की बात कर रहे है। जिन्हे आप कई टीवी सीरियल और फिल्मो में भी देख चुके है।
सीक्रेट तरीके से डेटिंग कर रहे है टीवी के ये मशहूर कलाकार, चुपके से देखे इनका नाम
51 साल की उम्र..
गौरतलब है कि सूरज थापर की पत्नी दीप्ति ध्यानी ने एक खूबसूरत से बेटे को जन्म दिया है। वही अगर हम उनके पहले बेटे की बात करे तो उनके पहले बेटे का नाम विश्वम है। जो फ़िलहाल पांच साल का हो चुका है। हालांकि सूरज थापर का कहना है कि वह इस बार बेटी होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वह दोबारा बेटे के पिता बन गए। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सूरज की पत्नी दीप्ति तो बेटी को लेकर इतनी उत्सुक थी कि डिलीवरी होने के बाद भी उन्होंने डॉक्टर से यह पूछ लिया कि डॉक्टर प्लीज एक बार और चेक कर लीजिये। हो सकता है यह बेटा नहीं बल्कि बेटी हो।
करण टेकर से ब्रेकअप के बाद इस शादीशुदा एक्टर को डेट कर रही है क्रिस्टल डिसूजा
अब जाहिर सी बात है कि दीप्ति का ऐसा रिएक्शन देख कर तो किसी की भी हंसी छूट जाएँ। हालांकि 51 साल की उम्र में दोबारा पिता बनने के बाद एक्टर सूरज थापर भी बेहद खुश है। मगर उनकी बेटी पाने की इच्छा इस बार भी पूरी नहीं हो पाई। वो कहते है न कि बेटी तो केवल अच्छे नसीब से ही मिलती है।


