हितेश पंत (नई दिल्ली)
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई पहल कर रही है। देश की भीतर और बाहरी सीमाओं की रक्षा में भी महिलाएं को पुरुषों के बराबर मौके दिए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने महिला कर्मियों को आगे बढ़ाने के लिए नई पहल की है। थानों के साथ-साथ फील्ड में भी महिला पुलिस कर्मियों को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस ने ऑल विमन पेट्रोलिंग स्क्वॉड लॉन्च की। दिल्ली पुलिस के इस दस्ते में सभी महिला पुलिस कर्मी होंगी, जिन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया है। इस दस्ते को नाइटन्गेल नाम दिया गया है। ये महिला पुलिस कर्मी एक जिप्सी और 4 बाइकों में सवार होकर क्षेत्र में गश्त करेंगी।
महिला पुलिस कर्मियों का ये दस्ता अभी साउथ दिल्ली में पेट्रोलिंग करेगा और वहां के लोगों को सुरक्षा देने के लिए जिम्मेदार होगा। इस महिला दस्ते को उन इलाकों में ज्यादा गश्त करना होगा जहां महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा रहती है। इन महिलाओं पुलिस कर्मियों को जल्द आप सरोजिनी नगर मार्केट, हौज खास, गार्गी कॉलेज, साकेत मॉल जैसे इलाकों में देखेंगे।
4 बाइकों पर 8 महिला पुलिस कर्मी और 1 जिप्सी पर 4 महिला पुलिस कर्मी सवार होकर इलाके में पेट्रोंलिंग करेंगी। इन महिला पुलिस कर्मियों को विशेष तौर पर ट्रेनिंग दी गई है। ये पुलिस कर्मी आधुनिक हथियार चलाने के साथ-साथ मार्शल आर्ट में भी पर्फेक्ट हैं। तो अब आप सड़कों पर असुरक्षित महसूस करें तो दिल्ली पुलिस की ये लेडी सिंघम आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

