वैसे तो आप सब ने टीवी पर कई बार टीवी एक्ट्रेस को डायन बनते हुए देखा होगा। मगर आज हम एक ऐसे टीवी एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने टीवी पर डायन बन कर टीवी इंडस्ट्री की परम्परा को तोड़ दिया। जी हां टीवी पर पहली बार किसी पुरुष ने डायन बन कर हर किसी को मानो हैरान ही कर दिया। दरअसल हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि मोहित मल्होत्रा है। जो डायन शो में ही डायन का किरदार निभाने वाले है।
साउथ के इस एक्टर को चेक बाउंस होने के मामले में मिली एक साल की सजा
पहली बार किसी पुरुष..
बता दे कि फ़िलहाल इस शो में वह एक होटल के मालिक का किरदार निभा रहे है। मगर अब वह जल्दी ही पुरुष डायन के किरदार में भी नजर आएंगे। वही इस बारे में मोहित मल्होत्रा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी कोई सुपर नेचुरल किरदार भी निभाएंगे। यही वजह है कि जब शो के मेकर्स ने उन्हें यह किरदार निभाने के लिए कहा कि तब वह भी हैरान रह गए। मगर फिर भी वह इस किरदार को निभाने के लिए मान गए। यानि अब आप टीवी पर पहली बार किसी पुरुष को डायन के रूप में देखेंगे। इसके इलावा मोहित मल्होत्रा का कहना है कि वह इस किरदार को करने के बाद टीवी की परम्परा को भी हमेशा के लिए तोड़ देंगे। बता दे कि उनका यह किरदार शो की कहानी ने काफी बड़ा ट्विस्ट ला सकता है।
प्रत्यूषा बनर्जी की याद में फिर इमोशनल हुए एक्टर शंशाक व्यास
फ़िलहाल तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर एक पुरुष डायन के कपड़े पहन कर और उसका मेकअप लगा कर कैसा लगेगा। यक़ीनन दर्शको को भी मोहित का यह नया लुक बेहद पसंद आएगा। वो कहते है न कि किसी भी शो को दर्शको की नजरो में बनाएं रखने के लिए सब कुछ करना पड़ता है।


