यूँ तो आपने या आपके बच्चो ने टीवी पर कई बार शिनचैन कार्टून को देखा होगा। मगर आज हम आपको इसकी असली कहानी से रूबरू करवाना चाहते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि टीवी पर दिखाया जाने वाला कार्टून शिनचैन जो लोगो को इतना हंसाता है, वो असल जिंदगी में मर चुका है। जी हां दरअसल शिनचैन कोई कार्टून नहीं बल्कि यह एक असली कैरेक्टर था। जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। बता दे कि यह असल में भी एक जैपनीस परिवार की कहानी है। जी हां जापान में एक महिला रहती थी। जिसका नाम मिसाए था। हालांकि कार्टून शिनचैन में उस महिला का नाम मिक्सी रखा गया है। गौरतलब है कि मिसाए की भी दो बच्चे थे। यानि एक बेटा शिनचैन और एक बेटी हिमावरी थी। एक दिन मिसाए शॉपिंग करने के लिए मॉल गई और इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी उसके साथ ही थे।
अखबार पढ़ना बच्चो के लिए भी आखिर क्यों है ज़रूरी- यहाँ जानें
असल जिंदगी में मर चुका..
हालांकि मॉल पहुँचने के बाद मिसाए शॉपिंग करने में लग गई और ऐसे में उसने अपनी छोटी सी बेटी शिनचैन को संभालने के लिए दे दी। जैसा कि कार्टून शिनचैन में भी दिखाया जाता है। वही दूसरी तरफ जब शिनचैन की नजर खिलौनों पर पड़ी तब वह हिमावरी को भूल कर खिलौनों वाले सेक्शन की तरफ दौड़ा चला गया। मगर बाद में जब शिनचैन को हिमावरी का ख्याल आया तो उसने पीछे मुड़ कर देखा, लेकिन तब तक हिमावरी खुद बखुद मॉल से बाहर निकल चुकी थी। जी हां वह सड़क के किनारे पहुँच चुकी थी। जहाँ गाड़ियां काफी तेजी से आ जा रही थी। बता दे कि इसी दौरान एक गाडी हिमावरी की तरफ भी तेजी से आ रही थी।
ऐसे में जब शिनचैन अपनी बहन की जान बचाने के लिए सड़क की तरफ दौड़ा तो गाडी उन दोनों को ही कुचल कर चली गई। जी हां इस तरह से शिनचैन और हिमावरी दोनों की ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना का मिसाए पर इतना बड़ा असर हुआ कि उसने खुद को घर में बंद कर लिया। यहाँ तक कि उसने एक डायरी में अपने बच्चो के स्केच बनाना भी शुरू कर दिया। ये सोच कर कि आज अगर उसके बच्चे जिन्दा होते तो कैसे दिखते।
गौरतलब है कि कुछ समय बीत जाने के बाद जब इस घटना के बारे में जापान के प्रसिद्ध कार्टून राइटर योशितो उसुई को पता चला, तो उन्होंने क्रेयॉन से कार्टून शिनचैन का निर्माण किया। इस तरह से शिनचैन का कैरेक्टर मर कर भी घर घर में प्रसिद्ध हो गया। हालांकि शिनचैन असल जिंदगी में मर चुका है। यही वजह है कि शिनचैन का आखिरी एपिसोड दर्शको के सामने कभी नहीं दिखाया गया, ताकि उसे देख कर लोगो के चेहरे पर उदासी न आएं।
मनोरंजन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.




